Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया का वादा पूर्णता की ओर, बूढ़ा डोंगर में अड़ानी ग्रुप ने तैयार की करोड़ों की लागत से जैकेट ट्रेनिंग सेंटर फैक्ट्री

शनिवार, 28 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। दोस्तो आज भगवान श्री राम का जन्मोत्सव है। इस बड़े दिन पर किसी बड़ी खबर का मिलना वो भी अच्छी नहीं बल्कि बहुत अच्छी खबर का सामने आना, किसी अनमोल तोहफे से कम नहीं है। जैसा कि आप जानते हैं कि शिवपुरी जिले में कई सालों से फैक्ट्री, उद्योग की मांग जोर पकड़ती रही है। लोगों को रोजगार मिलेगा इसी नजरिए से लोग ये मांग उठाते रहे हैं। यहां तक कि एक बार जनता ने स्वाद बदलकर भी देख लिया लेकिन जब देखा कि पूरे पांच साल में ट्रेन का एक डिब्बा तक नहीं मिला, कोई विकास कार्य नहीं हुए तो लोगों ने एक बार फिर सिंधिया परिवार के मुखिया पर भरोसा किया यानि कि मुखिया पर इस बात का पूरा दवाब है कि लोगों को रोजगार मिले इसके लिए फैक्ट्री, उद्योग लगाए जाएं। इसी बात को समझते हुए केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अदाणी ग्रुप से जिले में रोजगार लगाने पर बात की और फिर उसी के अनुसार घोषणा भी की गई। ये सब आपको याद होगा लेकिन आज उसी घोषणा से जुड़ी अच्छी खबर मिली कोलारस के विधायक महेंद्र रामसिंह यादव से, जिन्होंने धमाका न्यूज शिवपुरी से कहा कि "आपको बताते हुये मुझे बड़ी प्रसन्नता हो रही है कि #Badarwas के बूड़ाडोंगर में #AdaniGroupFoundation द्वारा करोड़ों की लागत से स्थापित जैकेट ट्रेनिंग सेंटर फैक्ट्री का कार्य पूर्ण होकर तैयार हो चुका है।
यह महत्वपूर्ण परियोजना माननीय केंद्रीय मंत्री, महाराज श्रीमंत #JyotiradityaScindia जी के विशेष प्रयासों का परिणाम है। दिनांक 09/01/2025 को महाराज श्रीमंत जी के करकमलों द्वारा इसका भूमिपूजन किया गया था। आज मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का सूक्ष्म निरीक्षण किया। अब शीघ्र ही इस अत्याधुनिक फैक्ट्री का भव्य लोकार्पण महाराज श्रीमंत #JyotiradityaScindia जी के करकमलों से संपन्न होगा। विधायक जी ने आगे कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है, जिससे आसपास की बहनों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त मजबूती मिलेगी।
महाराज श्रीमंत #JyotiradityaScindia जी का इस महत्वपूर्ण सौगात हेतु हृदय से आभार।
@mahendrayadavkhatora Mahendra Ram Singh Yadav hatora Bharatiya Janata Party (BJP)  BJP Madhya Pradesh  @DrMohanYadav51 Jyotiraditya M Scindia 
Shivpuri Kolaras Badarwas Vikas Rozgar WomenEmpowerment AdaniGroup MadhyaPradesh













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129