ईदगाह पहुंचे हनुमान मंदिर के महंत, काजी का खिला चेहरा
शिवपुरी। आमतौर पर ईद पर नेता, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी शहर के झांसी रोड स्थित ईदगाह मस्जिद पहुंचते हैं। शनिवार सुबह 8:45 बजे ईद पर्व पर हिंदू धर्मगुरु, मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के महंत पंडित अरुण महाराज ईदगाह पहुंचे। उन्हें देखते ही शहर काजी बलीउद्दीन सद्दीकी का चेहरा खिल उठा।
महंत अरुण महाराज ने ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा, आप बगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर टकी फोड़ने के कार्यक्रम में आते । भजन संध्या में आते हो। प्रसादी में शामिल होते हो। फिर मैं ईद की मुबारकबाद देने यहां कैसे नहीं आऊं यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों शहर काजी और मंदिर महंत क दोस्ती को साम्प्रदायिक सद्भाव व अद्भुत मिसाल माना।(ईदगाह पर महंत अरुण शर्मा के साथ शहर काजी वलीउद्दीन सिद्दीकी, साथ में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान)














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें