शनिवार को इस जैविक ऑर्गेनिक ग्रोसरी स्टोर्स पर एक पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें अंजली भारद्वाज ने मीडिया को खास जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फार्मसे पाइड की डायरेक्टर श्रीमती अंजली भारद्वाज ने बताया कि फार्मर्स प्राइड जैविक कृषि के क्षेत्र में आज एक बड़ा नाम है। यह लगभग 600 किसानों का ऐसा समूह है जी जैविक ढंग से खेती करते हैं और अपने उत्पादों को स्वयं की वितरण प्रणाली के माध्यम से लोगों के घर तक पहुंचाते हैं।
फार्मसे पाइड का बहा गांव शिवपुरी में जैविक कृषि फार्म और शिवपुरी नगर में कंपनी का अपना आर्गेनिक ग्रोसरी स्टोर है। अभी तक शिवपुरी में फार्मर्स पाइड के अनेक उत्पाद रासायनिक खाद और जहरीले कीटनाशकों से मुक्त होने के साथ-साथ स्वाद में लाजवाब होने के कारण बहुत लोकप्रिय हो चुके हैं।
शुगर के मरीज, हृदय रोगी', हाई बी पी वाले लोगों के लिए ये उत्पाद अत्यधिक लाभदायक सिद्ध हो रहे हैं। शिवपुरी शहर में ही अनेक उपभोक्ता हैं जिनको फार्मर्स प्राइड जैविक उत्पादों के कुछ महीनों के निरंतर प्रयोग से अल्पावधि में ही उल्लेखनीय स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ है.
फार्मर्स प्राइड के डायरेक्टर और शिवपुरी आर्गेनिक्स के पार्टनर श्री महिम भारद्वाज का विचार है कि इतना सब होने के बाद भी उपभोक्ता की थाली में शुद्ध प्राकृतिक रोटी, चावल, धी, मसाले कहीं न कहीं तब तक अधूरे हैं जब तक जहरीली सब्जी से मुक्ति न मिले ।
सब्जी के उत्पादन में बहुत अधिक मात्रा में जहरीले कीटनाशकों का अन्धाधुन्ध उपयोग किया जाता है इसी कारण अन्य रोगों के साथ साथ कैंसर जैसे प्राणघातक और कष्टकारी रोग बढ़ते जा रहे हैं।
इसी तथ्य को ध्यान में रख कर और वर्तमान ग्राहकों की जैविक सब्जी की निरंतर मांग के अनुसार, फार्मर्स प्राइड की सहयोगी संस्था शिवपुरी ऑर्गेनिक ने स्वयं के बड़ा गाँव फार्म पर जैविक ढंग से सब्जी उगाना शुरू किया है। साथ ही जैविक सब्जी का उत्पादन करने वाले ईमानदार किसानो को भी अपने साथ जोड़ा है.
जैविक सब्जियों में खतरनाक जहर और हानिकारक रसायनों के स्थान पर गोबर खाद, वर्मीकंपोस्ट व जीवामृत का उपयोग कर के प्राकृतिक देसी तरीके से उत्पादन लिया जा रहा है. यह जैविक (Organic) सब्जियां स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए फायदेमंद हैं। ये पोषक तत्वों, एंटीऑक्सीडेंट, खनिज और विटामिन से भरपूर होती हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं.सब्जियां कीटनाशकों और रासायनिक खादों के हानिकारक अवशेषों से मुक्त होली है. जिससे वे शरीर के लिए सुरक्षित होती हैं व कैंसर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों होने का खतरा कम होता है. इसके साथ ही इन जैविक सब्जियों का स्वाद ताज़गीपूर्ण, प्राकृतिक और बहुत अच्छा होता है।
पर्यावरण के अनुकूल जैविक खेती की जमीन रासायनिक दुष्प्रभावों के कारण बंजर होने से बची रहती है, कृषि भूमी कठोर न बन कर भुरभुरी बनी रहती है, मिट्टी उपजाऊ बनी रहती है और भू प्रदूषण कम होता है। जैविक उत्पाद ताजे व स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली प्रदान करते हैं और पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धति को बढ़ावा देते हैं.
इन सभी जीवनदायी उत्पादों को आपके घर तक पहुंचाने के लिये स्थानीय डी.जी. इंडिया की होम डिलीवरी सेवा का सहयोग लिया जा रहा है।
शिवपुरी आर्गेनिक्स की सुविधाजनक डिजिटल शाप के व्हाटसएप ग्रुप और फेसबुक / इन्सटा पेज के माध्यम से आज से आप फार्मर्स प्राइड जैविक अनाज व सब्जी की भारत की सबसे बडी जैविक उत्पाद श्रंखला में से अपने मनपसंद उत्पाद घर बैठे आर्डर कर सकते हैं और घर पर ही बड़े आराम से डिलीवरी प्राप्त कर सकते हैं.
शिवपुरी आर्गेनिक्स के पार्टनर श्री सुजीत भोसले ने बताया कि फार्मस प्राइड का अपनी सहयोगी संस्था शिवपुरी आर्गेनिक्स के साथ किया यह प्रयास स्वस्थ जीवन को बढावा तो देगा ही, साथ ही पर्यावरण सुरक्षा और किसानों की आय को बढ़ाने का काम भी करती है।
ऑर्गेनिक सब्जी के साथ मुफ्त कपड़े के थैले
महिम भारद्वाज ने बताया कि वे ऑर्गेनिक सब्जी खरीदने वालों को हाट के दौरान कपड़े के थैले फ्री देते हैं और उसे बार बार उपयोग में लाकर पॉलीथिन को बंद करने की बात कहते हैं। साथ ही जो लोग रसायन की खतरनाक सब्जी लेते हैं उनको ये थैला पांच रुपए में देते हैं। उन्होंने बताया कि देश में अभी तक छह सो किसान जैविक खेती के लिए तैयार हो चुके जबकि जिले में पांच किसान खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि हम किसानों से पहले खुद के लिए परिवार के लिए फसल उगाने और बाद में मित्र जनों के लिए जैविक खेती की सलाह देते हैं जिससे धीरे धीरे किसान को जैविक खेती की तरफ मोड़ा जा सके। इसकी बड़ी वजह है कि जो भूमि रसायन के साथ खेती से खराब हो चुकी इसे जैविक खेती के योग्य बनाने में तीन से चार साल कहते हैं। साथ ही जैविक खेती और ऑर्गेनिक प्रोडक्ट मंहगे हैं। हालाकि चार लोगों की गृहस्थी में हर माह के लाए जाने राशन में यदि ऑर्गेनिक आइटम की राशि जोड़ें तो पूरी खरीद में प्रति व्यक्ति साढ़े सात सो रुपए का अंतर आता है। जैविक खेती को पीएम मोदी मन की बात में हमारी कंपनी के नाम के साथ आमजन को बता चुके है जिससे शिवपुरी जिले में हमको अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। यूनिट के मालिक संदीप शर्मा शिवपुरी के ही निवासी हैं।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें