शिवपुरी, 20 मार्च 2026/ जिला प्रशासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर में पांचवें दिन भी लगातार बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे। शनिवार को 9692 मरीजो ने पंजीयन कराया और चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। यह सिलसिला 24 मार्च तक चलेगा। जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का उपचार किया जाएगा।
शनिवार को 9692 मरीजो ने पंजीयन कराया। जिसमें एमसीएच कार्डियोथोरेसिक के 61, डीएम कार्डियो के 97, डीएम न्यूरोलॉजी के 350, एमसीएच न्यूरोसर्जरी के 96, एनसीडी के 1098, श्वसन मेडिसिन के 586, दिव्यांग बोर्ड के 47, फिजियोंथेरिपी के 143, डेन्टल यूनिट के 283, ओबीएसटी/गायनिक के 429, स्क्रीन/वीडी डेप के 642, ऑनकोलॉजी के 57, डीएम गैस्ट्रो के 209, डीएम नेफ्रो के 140, एंडोक्रिनोलॉजी डीएम के 77, डीएम हेमेटोलॉजी के 6, मनोचिकित्सक के 86, नाक-कान-गला के 506, नेत्रविज्ञान इकाई के 809, बाल चिकित्सा के 208, ऑर्थाेपेडिक के 1247, प्लास्टिक सर्जरी के 55, मेडिसिन कॉउन्टर के 790, जनरल सर्जरी काउन्टर के 496, कुष्ठ रोग काउन्टर के 16, आरबीएसके काउन्टर के 44, फेमली प्लानिंग काउन्टर के 18, एमओ ओपीडी के 435, ब्रेस्ट केंसर निवारण के 61, ओरल केंसर डेंटल बस के 215, ओफ्थलमोलॉजी के 323, बूमन केंसर के 62 पंजीयन शामिल हुए।
वृहद स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की महत्वपूर्ण जांचे निःशुल्क की जा रही है। जिसमें सीटी स्कैन 50, एमआरआई 182, एक्स-रे 1949, पैथोलॉजी 1064, ईसीएचओ 77 एफएनएसी 14, सोनोग्राफी 440 एवं फीबरो स्केन 31 की गई।
शिवपुरी में मेडिकल कॉलेज में पहली बार हुई लेजर सर्जरी, डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक किया ऑपरेशन
स्वास्थ्य का महाकुंभ बना स्वास्थ्य शिविर बड़े स्तर पर मरीजों को लाभ पहुंचा रहा है और आज शिवपुरी में मेडिकल कॉलेज में पहली बार लेजर ऑपरेशन भी किया गया।
श्रीमंत राजमाता विजय राजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज शिवपुरी के अस्पताल में लेजर सर्जरी द्वारा ऑपरेशन पाइल्स के किए गए जो रोटेरियन डॉक्टर राम गोयल, प्रसिद्ध लेप्रोस्कोपिक एवं लेजर सर्जन द्वारा किया गया जिन्होंने जोधपुर से आकर अपनी मशीन लाकर रोटरी मेडिकल मिशन एवं माधव मेडिकल मिशन के तहत आयोजित कैंप में मेडिकल कॉलेज में होने वाले ऑपरेशन के तहत किया।
मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर डी परमहंस ने बताया कि डा. राम गोयल के न्यूजीलैंड की यात्रा के समय ही बात करते हुए उन्हें अपना समय इन ऑपरेशंस के लिए मेडिकल कॉलेज बुलाया गया था। उनमें एक ऑपरेशन डीन डॉक्टर डी परमहंस द्वारा भी तत्काल लेजर द्वारा किया गया। ऐसे ऑपरेशंस के लिए लोग लंबी दूरी तय कर बड़ी जगह पर जाते हैं। और वहां भी अत्यधिक खर्च करने के पश्चात ही यह इलाज संभव हो पता है। परन्तु शिविर में मरीजों को त्वरित लाभ मिल रहा है। लेजर ऑपरेशन में ना ही जरा लगता है और ना ही ब्लड लॉस होता है जिससे मरीज की रिकवरी भी जल्दी होती है और वह काम पर शीघ्र लौट सकता है। डॉक्टर की टीम में एनेस्थीसिया डॉक्टर शिल्पा अग्रवाल ने दिया एवं डॉक्टर नीति अग्रवाल ने लेजर सर्जरी के ऑपरेशन को असिस्ट किया। नर्सिंग इंचार्ज सिस्टर प्रियंका ने ऑपरेशन की समस्त सुविधाएं जुटाई।
लेजर सर्जरी जिनकी की गई उनमें आसाराम 40 वर्ष कोलारस, गीताबाई 49 वर्ष जमुनिया, मुन्नालाल 54 वर्ष छत्री शिवपुरी, राजकुमार 50 वर्ष सिंगरई शामिल हैं।
बच्ची की हुई प्लास्टिक सर्जरी
मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में प्लास्टिक सर्जन द्वारा एक बच्ची राधिका जिसके माथे पर खून की नस की गठन (हीमैंजियोमा) बना हुआ था जिनका ऑपरेशन करके उसे जड़ से हटा कर प्लास्टिक सर्जरी ऑपरेशन कर दिया गया। इससे मरीज को तुरंत आराम भी हुआ और उसके चेहरे पर निशान भी नहीं छूटेगा। ऐसे ऑपरेशंस के लिए लोगों को अत्यधिक दूरी तय करके बड़े अस्पतालों में कई महीने की वेटिंग लिस्ट में रखने के बाद ही नंबर आता है और तब ही बड़े सर्जन के द्वारा ऑपरेशन हो पता है। परन्तु स्वास्थ्य शिविर में देशभर के प्रतिष्ठित चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
बृहद स्वास्थ्य शिविर बना स्वास्थ्य महाकुंभ, अभी तक ढाई लाख से अधिक मरीज हुए लाभान्वित
जिला प्रशासन, रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के संयुक्त तत्वाधान में संचालित मेगा हेल्थ कैंप स्वास्थ्य सेवा का महाकुंभ बन गया है, जहां अभी तक ढाई लाख से अधिक मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। यह शिविर 25 दिसंबर से स्थानीय स्तर पर शुरू हुआ, जहां से आगे बढ़ते हुए मेडिकल कॉलेज के पीछे स्थित सी एम राइज स्कूल में 17 से 24 मार्च तक बृहद शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अभी तक 2,54,429 मरीज लाभान्वित हुए हैं जबकि 1,40,196 मरीज की विभिन्न प्रकार की जांच तत्काल की गईहै और सबसे महत्वपूर्ण यह है कि मरीजों को चिन्हित कर तत्काल प्रभावी इलाज किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से 3000 से अधिक सर्जरी हो चुकी हैं। जिसमें 25 दिसंबर से 16 मार्च तक 2725 सर्जरी, और 17 मार्च को 5 सर्जरी, 18 मार्च को 26 सर्जरी, 19 मार्च को 60 मरीजों के ऑपरेशन , 20 मार्च को 84 और 21 मार्च को 219 मरीजों के ऑपरेशन किए गए हैं।
इन्हें किया महारानी ने पुरस्कृत
रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन एवं श्रीमंत माधव राव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन की ओर से शिवपुरी में लगाये जा रहे विशाल चिकित्सा एवं ऑपरेशन शिविर में सेवाएं देने आये चिकित्सकों को सम्मानित करते हुए महारानी श्रीमंत प्रियदर्शनी राजे सिंधिया।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें