* हर वर्ग के लिए हमारी सरकार काम कर रही है: विधायक देवेंद्र जैन
शिवपुरी, 20 मार्च 2026। शिवपुरी जिला मुख्यालय पर स्थित मंगलम वृद्ध आश्रम में एक अतिरिक्त कक्ष (हॉल) का निर्माण किया जाएगा। यहां रहने वाले वरिष्ठजनों के लिए इस कक्ष का निर्माण होगा। शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने इसका भूमिपूजन किया। विधायक देवेंद्र जैन ने अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपए की राशि से अतिरिक्त कक्ष हॉल निर्माण के लिए उपलब्ध कराई है।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक देवेंद्र जैन ने वृद्ध आश्रम के वृद्धजनों व बालग्रह के बालकों से मुलाकात की। भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र जैन ने कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। चाहे वरिष्ठजन हो या बालक हो या लाड़ली बहनें हो, सभी के उत्थान के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं।
इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश दिव्यांगजन आयोग के आयुक्त डॉ अजय खेमरिया, मंगलम अध्यक्ष डॉ गोविंद सिंह, सचिव राजेंद्र मजेजी, कोषाध्यक्ष दीपक गोयल, एसकेएस चौहान, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद भार्गव, अशोक कोचेटा, रंजीत गुप्ता, विष्णु सोनी, राजेश सिंघल, संजीव भार्गव, विकास शर्मा, मंगलम के संचालकगण एवं सदस्यगण मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक देवेंद्र जैन ने एक दिव्यांग को ऑटोमेटिक बैटरी चलित ट्राई साइकिल भी भेंट की।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें