Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_खास_खबर: शिवपुरी के स्वास्थ्य शिविर में पहली बार हुई "रोबोटिक सर्जरी", केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देखा "ऑपरेशन", देश में पहली बार किसी स्वास्थ्य शिविर में हुई रोबोटिक सर्जरी

सोमवार, 16 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी।गुना।नईदिल्ली। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शिवपुरी में श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन और रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान पहली बार संपन्न हुई रोबोटिक सर्जरी का अवलोकन किया। यह अवसर आधुनिक चिकित्सा तकनीक और जनसेवा आधारित स्वास्थ्य पहल के समन्वय का एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ।
उल्लेखनीय है कि यह शिवपुरी जिले में पहली बार रोबोटिक सर्जरी है। साथ ही, देश में किसी स्वास्थ्य शिविर के दौरान इस प्रकार की अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी भी पहली बार हुई है, जिससे चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा मिली है।
हर्निया मरीज की सफल रोबोटिक सर्जरी
स्वास्थ्य शिविर में उपचार के लिए आए एक हर्निया मरीज का ऑपरेशन प्रसिद्ध सर्जन डॉ. मेहक भंडारी और उनकी टीम द्वारा किया गया। अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक की सहायता से इस सर्जरी को अत्यंत सटीक और दक्षता के साथ संपन्न किया गया।
इस प्रक्रिया ने यह प्रदर्शित किया कि मिनिमली इनवेसिव (कम चीरा वाली) रोबोटिक सर्जरी मरीजों के बेहतर उपचार, कम दर्द और शीघ्र स्वस्थ होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
सर्जरी प्रक्रिया का अवलोकन, चिकित्सकों की सराहना
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सर्जरी की पूरी प्रक्रिया को निकट से देखा और चिकित्सकों की टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की विश्वस्तरीय चिकित्सा तकनीक को स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से आम नागरिकों तक पहुंचाना एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे दूर-दराज के क्षेत्रों में भी आधुनिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129