#धमाका_धर्म: अखंड ब्राह्मण सेवा समिति ने भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर किया सुंदरकांड का आयोजन
शिवपुरी। अखंड ब्राह्मण सेवा समिति द्वारा भगवान श्री राम के जन्म दिवस पर सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया गया। रामनवमी के शुभ अवसर पर पंडित गौरव कृष्ण भार्गव के निज निवास पर अपने दादाजी स्वर्गीय श्री सियाराम भार्गव जी की चतुर्थ पुण्यतिथि एवं गौरव कृष्ण भार्गव को अखंड ब्राह्मण सेवा समिति द्वारा प्रकोष्ठ युवा जिला अध्यक्ष बनाया गया और भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम जी एवं भगवान श्री परशुराम जी की आरती की गई जिस अवसर पर अखंड ब्राह्मण सेवा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चंद्र प्रकाश शर्मा जी ने भगवान श्री राम जी के जन्म दिवस पर कहा कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को पड़ती है यह त्योहार भगवान विष्णु के सातवें अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है इसके बाद जिला अध्यक्ष बालमुकुंद पुरोहित जी ने बताया कि लंका पति रावण का अत्याचार बढ़ता जा रहा था उसे वरदान प्राप्त था कि कोई देवता या दानव उसे नहीं मार पाएगा रावण के अंत और धर्म की स्थापना के लिए भगवान विष्णु को "नर "रूप यानी मनुष्य अवतार लेना पड़ा ।रामनवमी हमें याद दिलाती है कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है तब तब ईश्वर किसी न किसी रूप में हमारे बीचआते हैं ।इसके बाद जिला महासचिव दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि भगवान श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम क्यों कहते है उन्होंने बताया कि भगवान श्री साधारण मानव नहीं थे वह पुरुषों में सबसे उत्तम पुरुष थे इसलिए भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहा जाता है ।इस पर्व में भगवान विष्णु के अवतार भगवान राम के जन्म का स्मरण किया जाता है ।यह पर्व हिंदू पंचांग के पहले महीने के नौवे दिन मनाया जाता है ।उन्होंने बताया कि अयोध्या के भावी राजा के रूप में भगवान राम अपने प्रशंसनीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है और नवमीं चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन है ये नौ दिन देवी शक्ति के नौ रूपों को समर्पित है ।यह त्यौहार भगवान राम से भी जुड़ा है । रामनवमी एक हिंदू त्यौहार है जो भगवान विष्णु के सातवें अवतार राम के जन्म दिन का उत्सव मनाते हैं ।इस अवसर पर गौरव कृष्ण भागर्व के यहां सुंदरकांड में निज निवास पर धर्म प्रेमी आनंद भार्गव ,सौरव कृष्ण भार्गव,श्री राम सेवक गौड़,पंडित सत्येंद्र शर्मा, दीपेश पुरोहित ,अंकित तिवारी, अधिवक्ता वरुण शर्मा ,मीडिया प्रभारी सुनील शुक्ला ,पत्रकार मुकेश गौड़,श्रीमती ज्योति ,श्रीमती अंजलि शर्मा ,मानसी शर्मा माधवी शर्मा आदि उपस्थित रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें