शिवपुरी। भारतीय मजदूर संघ के आनुवंशिक संघ, शासन द्वारा मान्यता प्राप्त मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला शिवपुरी के जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र पिपलौदा की अनुशंसा पर जिला उपाध्यक्ष पद पर राजीव पुरोहित के निर्वाचित होने पर कर्मचारियों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
श्री पुरोहित के इस महत्वपूर्ण दायित्व पर चयनित होने पर विभिन्न सामाजिक एवं कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों एवं मित्रों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से नरेंद्र शर्मा, राजकुमार दांगी, गौरव तिवारी, दीनदयाल त्यागी, यशपाल दांगी, शैलेन्द्र सिंह गौर, हिमांशु शर्मा, दीपक अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, श्याम यादव, मुबारक खान, अतुल भार्गव, मोहन शर्मा सहित समस्त मित्रगण एवं शुभचिंतक शामिल रहे।
इस अवसर पर सभी ने आशा व्यक्त की कि श्री पुरोहित अपने पद की गरिमा के अनुरूप कर्मचारियों के हितों की रक्षा करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें