शिवपुरी। शहर के प्राचीन मंदिर श्री मंशापूर्ण हनुमान जी महाराज के दरबार में दो अप्रैल गुरुवार को फूल बंगला एवं छप्पनभोग के साथ विशाल भण्डारा होने जा रहा है। सुबह 6 बजे से भंडारा शुरू होगा जो लगातार जारी रहेगा। इस भण्डारे के आयोजन को सफल बनाने के लिए मातृशक्ति द्वारा बढचढकर आमंत्रण कार्डों का वितरण किया जा रहा है। सभी भक्तों से दरबार के इस भण्डारे में शामिल होने का आमंत्रण सोसल मीडिया के माध्यम से दिया जा रहा है। बता दें कि भंडारे की तैयारियों को जहां अंतिम रूप दिया जा रहा है वहीं मंदिर को रंग रोगन, पेंटिंग करने के साथ साथ मंदिर में विराजित हनुमान जी, गणेश जी, शंकर पार्वती, राधा कृष्ण, विष्णु लक्ष्मी जी सहित अन्य भगवान के श्रृंगार और नवीन पोशाक तैयार की जा चुकी हैं। मंदिर के पुजारी महंत अरुण शर्मा ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव को भव्य बनाने में दरबार के सभी तन मन धन से जुटे हुए हैं।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें