Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: ओशो ध्यान साधना शिविर, आनंद ही आनंद में डूबे ओशो प्रेमी

सोमवार, 30 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर के होटल शिव रिसोर्ट्स में जारी ओशो ध्यान साधना शिविर में 226 ओशो प्रेमी, स्वामी, मां, ओशो की देशना, नृत्य, ध्यान, साधना के ध्यान में सुबह 6.30 से रात 8.30 तक एवं रात जोरबा पार्टी में 9 से 10.30 बजे तक आनंद ही आनंद में डूबे नजर आ रहे हैं। 
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 31वां ओशो ध्यान साधना शिविर का शुभारंभ 28 मार्च को अपरान्ह 4 बजे हुआ। शिविर 31 मार्च तक स्थानीय रातौर रोड पर स्थित शिव रिसोर्ट में ओशो की देशना के अनुसार मधुवन ओशो आश्रम चाँपा छत्तीसगढ के विश्व विख्यात ओशो शिविर संचालक आनंद एकांत के संचालन में देशभर के 226ओशो प्रेमी नृत्य, ध्यान, साधना, ओशो के प्रवचन ( आडियो, वीडियो) सुनकर विभिन्न ध्यान के विधियां को करके आनंद ही आनंद डूब रहे हैं। ओशो परिवार द्वारा आयोजित उपरोक्त ओशो ध्यान, साधना शिविर के प्रमुख सहयोगी राजकुमार बिंदल (स्वामी देवबंधु), प्रमुख प्रबंधक गोपाल जी स्वर संगम (स्वामी निखिल आनंद), मीडिया प्रभारी डा. भूपेन्द्र विकल (स्वामी कृष्ण आनंद) के अनुसार आवासीय शिविर में शिवपुरी जिले के ओशो प्रेमियों के अलावा संपूर्ण मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, माहराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल, राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश के 226ओशो प्रेमी आज सुबह 6बजे से रात्रि 8ः30 बजे तक ओशो की देशना के अनुसार विभिन्न ध्यान सत्रों में नृत्य, ध्यान, साधना, ओशो के प्रवचन (आडियो, वीडियो) के माध्यम से सुनकर लीन हो रहे हैं. रात्रि 9 बजे से 10.30बजे तक जोरबा पार्टी आयोजित की जा रही है, इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम ओशो प्रेमियों द्वारा आयोजित किये जारहे है.31 मार्च मंगलवार को दोपहर 12 बजे ओशो सन्यास महोत्सव के उपरांत शिविर का समापन होगा।
ओशो ध्यान शिविर
समय सारिणी
प्रातः 6.00-6.30 चाय 
प्रातः 6.30-8.00 योगा+सक्रिय ध्यान 
प्रातः 8.30-9.30 नाश्ता 
प्रातः 9.50-11.00 द्वितीय सत्र
प्रातः 11.50-1.30 तृतीय ध्यान सत्र 
दोपहर 1.30-2.30 भोजन 
दोपहर 3.00-3.45 रेकी/क्रिस्टल हीलिंग/Past Life Demo(Optional)
शाम 4.30-5.30 पंचम ध्यान सत्र
शाम 5.30-6.00 हाई टी 
शाम 6.45-8.00 संध्या सत्संग 
रात्रि 8.00-9.00 भोजन
रात्रि 9.00 से-11.00 सांस्कृतिक कार्यक्रम।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129