शिवपुरी। राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज शिवपुरी द्वारा भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर महावीर जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने एकत्रित होकर भगवान महावीर के सिद्धांतों सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह और करुणा को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सामाजिक एकता, भाईचारे एवं राष्ट्रभक्ति की भावना का विशेष रूप से प्रदर्शन हुआ। उपस्थित जनसमूह नेभगवान महावीर के आदर्शों को वर्तमान समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए उनके मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज शिवपुरी की ओर से इस पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई कि भगवान महावीर का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और देश में शांति, सद्भाव एवं समृद्धि का वातावरण सदा बना रहे।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें