Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: "इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ शिवपुरी का वृहद स्वास्थ्य शिविर"

सोमवार, 23 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* एक ही स्थान पर सबसे बड़े निःशुल्क मल्टी-स्पेशियलिटी कैंप की उपलब्धि
शिवपुरी, 23 मार्च 2026। रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन द्वारा शिवपुरी में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर को एक ही स्थान पर आयोजित सबसे बड़े निःशुल्क बहु-विशेषज्ञता (मल्टी-स्पेशियलिटी) चिकित्सा शिविर के रूप में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त हुई है। यह उपलब्धि जिले सहित प्रदेश के लिए गर्व एवं सम्मान का विषय है।
उक्त शिविर का आयोजन 17 मार्च से 24 मार्च 2026 तक रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के माध्यम से किया गया। शिविर में देशभर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों, चिकित्सा स्टाफ एवं स्वयंसेवकों की टीम द्वारा आमजन को व्यापक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
शिविर में मरीजों को विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञ द्वारा निःशुल्क परामर्श, जांच, दवाइयां एवं उपचार उपलब्ध कराए गए, जिससे एक ही स्थान पर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा सुनिश्चित हुई। यह पहल जन-स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने एवं समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास सिद्ध हुई है। उक्त रिकॉर्ड 24 मार्च 2026 को प्रमाणित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महानार्यमन सिंधिया ने कहा कि इस उपलब्धि में योगदान देने वाले सभी स्वयंसेवकों का
सराहनीय प्रयास रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को संतुष्ट करना चुनौतीपूर्ण कार्य होता है, किंतु शिविर के दौरान कहीं भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई, जो उत्कृष्ट प्रबंधन का प्रमाण है। उन्होंने शिविर में अपनाई गई डिजिटल प्रक्रिया एवं क्यूआर कोड आधारित पंजीयन व्यवस्था की भी सराहना की।
कार्यक्रम में विधायक शिवपुरी श्री देवेन्द्र जैन, विधायक कोलारस श्री महेन्द्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में श्री प्रदीप पाराशर द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, भूपेंद्र जैन, रोटरी क्लब ग्वालियर एवं शिवपुरी के पदाधिकारी, रोटेरियन्स, चिकित्सक एवं स्वयंसेवकगण उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य शिविर में 24 को सुबह 8 से 10 बजे तक होंगे रजिस्ट्रेशन
शिवपुरी, 23 मार्च 2026। शिवपुरी में 17 मार्च से 24 मार्च तक सी एम राइज स्कूल में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों को वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा उपचार मिल रहा है। इस शिविर के माध्यम से एक ही स्थान पर इलाज की व्यवस्था की गई है, जिसमें ओपीडी से लेकर निशुल्क जांच और दवा वितरण किया जा रहा है।
इसके अलावा शिविर में जो मरीज 24 मार्च को पंजीयन कराकर उपचार चाहते हैं, उन्हें 24 मार्च को सुबह 8 बजे से 10 तक ही पंजीयन कराना होगा।इसलिए जो लोग शिविर में परीक्षण करना चाहते हैं उन्हें 10 तक अपना पंजीयन करना होगा और चिकित्सकों द्वारा दोपहर 12 बजे तक मरीजों का परीक्षण किया जाएगा।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129