Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_डिफरेंट: "दिल वाले कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. यूसुफ जमाल" आए शिविर में, "परखे शिवपुरी के लोगों के दिल"

सोमवार, 23 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. यूसुफ जमाल ने किया हृदय रोगियों का निःशुल्क परीक्षण एवं उपचार
* मेगा स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने लिया लाभ
शिवपुरी, 23 मार्च 2026। सीएम राइज स्कूल में आयोजित श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी मेडिकल मिशन के मेगा स्वास्थ्य शिविर में सोमवार को जी.बी. पंत हॉस्पिटल दिल्ली के प्रोफेसर एवं वरिष्ठ कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. यूसुफ जमाल शामिल हुए। अपनी खास उपचार शैली, गरीबों की मदद और रोल मॉडल की तरह देश में ख्याति प्राप्त डॉ जमाल के आने की खबर से अनेक दिल के रोगी उनकी बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे थे। आज जैसे ही आप आए उन्होंने शिविर में हृदय रोगियों का परीक्षण कर निःशुल्क उपचार प्रदान किया।
शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों नेउपस्थित होकर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श प्राप्त किया। डॉ. जमाल द्वारा मरीजों को उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के अनुरूप आवश्यक सलाह दी गई तथा समुचित उपचार सुनिश्चित किया गया।
उक्त स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर ओपीडी, विभिन्न प्रकार की जांचें एवं दवा वितरण की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को भी सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो रही हैं।
इस अवसर पर कोलारस निवासी श्रीमती कृष्णा गुप्ता ने भी शिविर में पहुंचकर अपना हृदय परीक्षण कराया। उन्होंने बताया कि शिविर की जानकारी उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त हुई। शिविर में पंजीयन कराकर डॉ. जमाल से परामर्श लेने पर उन्हें अत्यंत संतोषजनक उपचार प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा सरल एवं स्पष्ट रूप से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई तथा सभी आवश्यक जांचें निःशुल्क कराई गईं। उन्होंने इस पहल को उन मरीजों के लिए विशेष रूप से लाभकारी बताया, जो बड़े शहरों में जाकर उपचार कराने में असमर्थ रहते हैं, एवं जिला प्रशासन तथा चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129