Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_खास_खबर: बुंदेली होली महोत्सव में बागेश्वर सरकार ने कहा, "रंगों से नहीं, रंग बदलने वालों से बचें, जीवन में ऐसे लोगों से सावधान रहें जो परिस्थितियों के अनुसार अपना स्वरूप बदल लेते हैं, गुरु कृपा का रंग ऐसा होता है जो जीवन भर बना रहता है और व्यक्ति के चरित्र, विचार और कर्म को उज्ज्वल करता है"

शुक्रवार, 6 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* बागेश्वर धाम पीठ में रंग, भक्ति, परंपरा और उल्लास की अनोखी होली का हुआ आयोजन 
Chhatarpur। दुनिया भर में श्रद्धा, आस्था, भक्ति और सनातन संस्कारों का केंद्र बागेश्वर धाम पीठ में इस वर्ष भी होली का पर्व आध्यात्मिक रंगों और भक्तिमय उल्लास
के साथ मनाया गया। धाम परिसर गुलाल, पुष्प वर्षा और भगवा रंग से सराबोर दिखाई दिया। बागेश्वर धाम पीठ में हजारों श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के बीच सनातन संस्कृति की परंपरागत होली का आनंद लिया। गीत संगीत की प्रस्तुतियों के दौरान लोग झूमते दिखाई दिए। पूज्य सरकार ने देशभर से आए लोगों को शुभकामनाएं दी और शुभकामनाएं स्वीकार भी की।
एक दिवसीय बुंदेली होली महोत्सव के अवसर पर बागेश्वर सरकार ने कहा रंगों से नहीं, रंग बदलने वालों से बचें। जीवन में ऐसे लोगों से सावधान रहें जो परिस्थितियों के अनुसार अपना स्वरूप बदल लेते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु कृपा का रंग ऐसा होता है जो जीवन भर बना रहता है और व्यक्ति के चरित्र, विचार और कर्म को उज्ज्वल करता है।
धाम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फूलों की होली, भक्ति संगीत और धार्मिक अनुष्ठानों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु जय श्री राम और हर हर महादेव के जयकारों के साथ आध्यात्मिक रंग में डूबे नजर आए।
बागेश्वर धाम की यह होली केवल उत्सव नहीं, बल्कि सनातन परंपरा, आस्था और सामाजिक एकता का संदेश भी बनकर सामने आई। भक्तों का कहना है कि यहां की होली में रंग के साथ-साथ संस्कार और श्रद्धा की भी सुगंध घुली रहती है। विदेशी सैलानी भी आनंद में डूबे दिखाई दिए। इटली की जैस्मिन ने कहा कि उनके यहां होली जैसा कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं होता। यहां आकर मन आनंदित हो गया। वहीं महाराज श्री से भेंट के बाद उनकी अनुभूति अविस्मरणीय रही। (साभार: बागेश्वर धाम)














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129