Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: रंग पंचमी से पहले मिली खुशखबरी, UPSC 2025 में हुआ भोपाल के ईशान भटनागर और धार के पक्षल जैन का टॉप-10 में चयन, अशोकनगर जिले के 23 वर्षीय चितवन जैन 17वीं रैंक हासिल कर बने आईएएस अधिकारी

शुक्रवार, 6 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
Bhopal भोपाल। रंग पंचमी से ठीक पहले देश में खुशियों वाली खबर सामने आई है। कई होनहारों ने यूपीएससी में झंडे गाढ़ दिए हैं जिसमें MP भी शामिल है। दरअसल UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 के फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए हैं। जिसमें 958 कैंडिडेट अलग-अलग सर्विस के लिए क्वालिफाई हुए हैं। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया एग्जाम में टॉप किया। वहीं टॉप 5 रैंक भोपाल के ईशान भटनागर को मिलीं, जबकि धार जिले के पक्षल सेक्रेटरी ने 8वीं रैंक हासिल की। इधर गुना संसदीय क्षेत्र में स्थित अशोकनगर जिले के 23 वर्षीय चितवन जैन ने इस परीक्षा में 17वीं रैंक हासिल कर आईएएस अधिकारी का पद प्राप्त किया है। यह चितवन का तीसरा प्रयास था।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने UPSC 2025 के इन सभी टॉपर्स को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भोपाल के ईशान भटनागर और धार के पक्षल जैन का टॉप-10 में आना प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा का प्रमाण है। उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
टॉप-5 पर ईशान भटनागर (भोपाल) 
भोपाल के ईशान भटनागर ने सिविल सेवा परीक्षा में टॉप-5 रैंक हासिल की है। वह अभी नागपुर में इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) की ट्रेनिंग ले रहे हैं। ईशान के पिता मध्य प्रदेश सरकार में प्रिंसिपल एडवाइजर के तौर पर काम कर चुके हैं जो रिटायर हो चुके हैं। उनकी मां इंग्लिश की प्रोफेसर हैं।
रैंक-8 पर पक्षल जैन (धार) 
ऑल इंडिया में धार जिले के बाग कस्बे के रहने वाले पक्षल जैन ने 8वीं रैंक हासिल की है। उनके पिता नीलेश जैन कपड़ा व्यापारी हैं। मां दीप्ति जैन गृहिणी हैं। पक्षल की इस सफलता से परिवार और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।
अशोकनगर 23 वर्षीय चितवन जैन 17वीं रैंक हासिल कर आईएएस अधिकारी बने, बचपन का सपना किया साकार
अशोकनगर के 23 वर्षीय चितवन जैन 17वीं रैंक हासिल कर आईएएस अधिकारी बने हैं। 
परिणाम आने के बाद चितवन ने स्वयं परिवार को फोन कर इसकी सूचना दी। इस खबर से परिवार में खुशी का माहौल है और सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। पिता मनीष जैन ने बताया कि चितवन का बचपन से ही कलेक्टर बनने का सपना था। परिजनों के अनुसार, चितवन ने अपना पहला प्रयास बिना किसी विशेष तैयारी के दिया था। इसके बाद उन्होंने दो साल तक लगातार तैयारी की, जिसमें एक वर्ष दिल्ली में रहकर ऑनलाइन कक्षाएं लीं और एक साल कोचिंग में अध्ययन किया। इधर चितवन जैन ने बताया कि यह उनका तीसरा प्रयास था जिसमें उन्हें सफलता मिली और 17वीं रैंक हासिल हुई। उन्होंने अपनी पढ़ाई के तरीके पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने दिमाग पर अनावश्यक दबाव नहीं डाला और प्रतिदिन आवश्यकतानुसार अध्ययन किया। चितवन ने अपनी सफलता में परिवार के पूर्ण सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। चितवन जैन अशोकनगर की सोनी कॉलोनी निवासी व्यापारी मनीष जैन के बड़े बेटे हैं। उनका परिवार संयुक्त रूप से रहता है। चितवन ने अपनी दसवीं तक की शिक्षा अशोकनगर के एक प्राइवेट स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने दो साल तक भोपाल में 12वीं की पढ़ाई की और फिर दिल्ली से बीकॉम में स्नातक किया। स्नातक के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की।
शिवपुरी जिले के खाते में भी आई खुशियाँ 
शिवपुरी के कृष्णा गोयल भी चयनित
गोवर्धन सेवा समिति शिवपुरी के वरिष्ठ  सदस्य डिस्पोजल व्यवसाई महेंद्र गोयल ककरौआ वालों के छोटे भाई मनीष गोयल के होनहार सुपुत्र "कृष्णा गोयल" का यूपीएससी सीएससी 2025 में चयन हुआ है।
उनकी ऑल इंडिया में 300 रैंक आने पर नगर के लोगों ने उनके घर पहुंचकर बहुत-बहुत बधाई  शुभकामनाएं दी हैं। 
 -
पिछोर विधानसभा के बामोरकला निवासी श्री मुकेश जैन जी के सुपुत्र श्री हर्ष जैन ने भी बाजी मारी है।
-
कोलारस विधानसभा के धधेरा निवासी श्री महेश धाकड़  के सुपुत्र श्री भूपेंद्र धाकड़ भी चयनित।
-
करैरा विधानसभा के मगरोनी निवासी नायब तहसीलदार  श्री महेंद्र सिंह कोरकू के सुपुत्र एवं नगर परिषद मगरौनी के यशस्वी अध्यक्ष श्री भवानी शंकर कोरकू के भतीजे श्री दीपक कोरकू का भी हुआ चयन।
-
कोलारस निवासी श्री सन्मति जैन (बल्ले) के सुपुत्र श्री उज्ज्वल जैन का भी इस परीक्षा में चयन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। आपकी यह उपलब्धि न केवल आपके परिवार बल्कि पूरे शिवपुरी जिले का मान बढ़ाने वाली है। ईश्वर से आपके उज्ज्वल भविष्य एवं राष्ट्रसेवा में निरंतर सफलता की कामना करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129