शिवपुरी। भारत सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत रविवार को आईटीबीपी कैंप शिवपुरी द्वारा स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से साइकिल रैली का आयोजन किया गया रैली में आईटीबीपी के अधिकारियों, जवानों एवं अन्य कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आमजन को फिट रहने का संदेश दिया।
साइकिल रैली का शुभारंभ आईटीबीपी कैंप परिसर से हुआ, जो शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः कैंप परिसर में आकर संपन्न हुई। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने लोगों को नियमित व्यायाम, योग एवं साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उप महानिरीक्षक श्री रोशन लाल ठाकुर ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को शारीरिक रूप से सक्रिय एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम, योग और खेलकूद से शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहता है, जिससे जीवन की गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार होता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ एवं फिट रहने तथा समाज में फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया गया। आईटीबीपी द्वारा आयोजित इस रैली के माध्यम से आमजन को फिटनेस के प्रति जागरूक करने का सार्थक प्रयास किया गया।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें