शिवपुरी। शिवपुरी में मिनी कुंभ की तर्ज पर श्री बागेश्वर धाम सरकार की श्रीमद् भागवत कथा के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर आयोजक कपिल गुप्ता ने आभार अभिनंदन समारोह, सुंदरकांड एवं भंडारा का आयोजन किया। 14 मार्च 2026, शनिवार को भूमीया बाबा मंदिर, हवाई पट्टी, शिवपुरी (म.प्र.) में आयोजित इस कार्यक्रम में शाम 4 बजे से अंतर्राष्ट्रीय जानकी सेना संगठन द्वारा सुंदरकांड का पाठ हुआ। इसके बाद शाम 5 बजे से सम्मान एवं धन्यवाद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन शाम 6 से 8 बजे तक भंडारे के साथ हुआ।
आयोजक कपिल मोटर्स परिवार ने इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाया और सभी आगंतुकों को सादर आमंत्रित किया था। कार्यक्रम में श्री गणेशाय नमः का आशीर्वाद लेकर श्री बागेश्वर धाम की जय के साथ सम्पन्न हुआ।
श्रीमद् भागवत कथा के समापन समारोह में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
इस अवसर पर कपिल गुप्ता ने मामा का धमाका डॉट कॉम शिवपुरी के चीफ एडिटर विपिन शुक्ला "मामा" और पंडित नेहरू हासे स्कूल के संचालक लखन अवस्थी का सम्मान किया। यह सम्मान कथा में उनके सहयोग के लिए आभार जताने के रूप में किया गया।
राजेंद्र गुप्ता सेठ का मनाया जन्मदिन छह केक काटे
"नगर के समाजसेवी राजेंद्र गुप्ता सेठ का जन्मदिन मनाया गया, जहाँ उन्होंने अपने भतीजे द्वारा लाए हुए छह केक काटे, जिन पर 'CHACHA' (चाचा) लिखा था।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें