Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: फेमस एडवोकेट अनिल मिश्रा सोमवार को शिवपुरी आएंगे, काले कानून UGC एक्ट एवं सवर्णों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में एडवोकेट मिश्रा के नेतृत्व में सवर्ण समाज संगठन शिवपुरी देगा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन, शामिल होने की अपील

रविवार, 15 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। ग्वालियर के फेमस एडवोकेट अनिल मिश्रा सोमवार 16 को 12 बजे शिवपुरी आएंगे। काले कानून UGC एक्ट एवं सवर्णों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में एडवोकेट अनिल मिश्रा के नेतृत्व में सोमवार को सवर्ण समाज संगठन शिवपुरी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को  ज्ञापन भेंट करेगा। जिसमें सभी साथियों से शामिल होने की अपील की है।
ज्ञात रहे कि केंद्र सरकार द्वारा सवर्ण समाज के छात्र छात्राओं को टारगेट करने के उद्देश्य से 13 जनवरी को काला कानून UGC एक्ट लाया गया है जिसमें किसी भी अन्य जाति का छात्र सवर्ण समाज के छात्रों पर झूठा दोषारोपण कर उसका कैरियर खत्म कर सकता है या उसे सजा दिला सकता है। इस काले कानून का पूरे भारत में सवर्ण समाज के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन अभी तक केंद्र सरकार ने एक बार भी नहीं कहा कि हम इस काले कानून UGC को निरस्त करेंगे या इसमें संशोधन करेंगे। यहां तक कि 8 मार्च को जंतर मंतर दिल्ली में सवर्ण समाज ने राष्ट्रीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया था जिसे केन्द्र सरकार के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने नहीं करने दिया और प्रदर्शन करने गए देश भर के राष्ट्र भक्त सवर्ण समाज पर भारी अत्याचार किए और कार्यकताओं को जेल में भी बंद कर दिया गया। इसी प्रकार पूरे भारत में अन्य वर्ग के वोट साधने के लिए सरकारों द्वारा सवर्ण समाज को लगातार टारगेट किया जा रहा है। इन सब अत्याचारों के विरोध में कल सोमवार को राष्ट्र भक्त सवर्ण समाज संगठन जिला शिवपुरी द्वारा सवर्ण समाज की मजबूत आवाज ग्वालियर हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील श्री अनिल मिश्रा जी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर शिवपुरी को ज्ञापन दिया जाएगा। इसके उपरांत खनियांधाना - पिछोर में कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा हिंदू देवी देवताओं के ऊपर लगातार अनर्गल टिप्पणी की जा रही हैं, धार्मिक ग्रंथ जलाए जा रहे हैं उनके ऊपर भी FIR दर्ज करने के लिए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को भी ज्ञापन दिया जाएगा।
प्रेस को दी जानकारी में राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन के मुख्य संयोजक शत्रुघ्न सिंह तोमर एवं सह मुख्य संयोजक महेश शर्मा सहित सभी सदस्यों ने सवर्ण समाज के सभी संगठनों से एवं जागरूक देश भक्त नागरिकों से अनुरोध किया है कि आप सभी कल सोमवार ठीक 12.30 बजे तात्याटोपे पार्क शिवपुरी में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सहयोग करें। आपकी अधिक से अधिक संख्या की उपस्थिति से ही सरकार को आपकी आवाज सुनाई देगी।
मुख्य आकर्षण: श्री अनिल मिश्रा जी (ग्वालियर) का शिवपुरी आगमन 
दिनांक: 16 मार्च (सोमवार)
समय: दोपहर 12:30 बजे
कार्यक्रम स्थल: तात्याटोपे मैदान, शिवपुरी में एकत्रित होने के पश्चात हम सभी कलेक्टर कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर ज्ञापन सौंपेंगे।
अनुरोध:
UGC आंदोलन को शक्ति प्रदान करने हेतु भारी संख्या में पधारें। निवेदक समस्त राष्ट्रभक्त सवर्ण  समाज संगठन जिला शिवपुरी।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129