शिवपुरी। सामाजिक परिवेश में एक जहर घुलता जा रहा है लोग क्षणिक उन्माद में, अपने अहंकार में, अपने स्वार्थ में, इतने लापरवाह हो जाते हैं कि जन्म-जन्मान्तर के रिश्ते तोड़कर जीवन भर पश्चाताप की अग्नि में जलते रहते हैं। सच्चे रिश्तो की खूबसूरती एक दूसरे की गलतियां बर्दाश्त करने में है न कि झगड़ने में। आजकल परिवारों का विच्छेदन इसलिए हो रहा है कि लोग सहनशील नहीं रहे। क्षण भंगुर क्रोध के कारण रिश्तो की मर्यादा भुलाकर सदा सदा के लिए जीवन में जहर घोल लेते हैं। यह बात जिला अध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने शहीद तात्या टोपे पार्क में बैठक की अध्यक्षता करते हुए हुए कहीं।
कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा कहा कि मिलजुल कर परिवार, समाज को विकास के मार्ग पर ले जाएं। ठंडे दिमाग से सब समस्याएं हल हो जाती हैं।
पारिवारिक समस्याओं का निदान मिलजुल कर करें। पति पत्नी को रिटायरमेंट के बाद साथ रहने का अवसर मिलता है। अतः प्रेम पूर्वक, मिलजुलकर, एक दूसरे की आदत को समझ कर, तालमेल के साथ रहे।
नशा किसी भी प्रकार का न करें, क्योंकि बच्चों पर इसका असर पड़ता है। इसके कारण बच्चे मां-बाप की इज्जत करना छोड़ देते हैं ।
जिस घर में आपसी कलह होता है वह परिवार कभी उन्नति नहीं कर सकता है।
आसपास के परिवारों के साथ मिलजुल करके रहें, और सुख-दुख में एक दूसरे का साथ दे।
अपने बच्चों को पढ़ाने में तन, मन, धन से सहयोग दें, क्योंकि शिक्षा के माध्यम से ही हम उन्नति कर सकते हैं। बच्चे भविष्य में हमारा सपना पूर्ण कर सकते हैं।
आजकल हर जगह टेंशन बढ़ रहा है, इसलिए एक दूसरे से बात करते रहें। आर्मी में जो सीखा वह जीवन में अपनाते रहे। व्यस्त रहें, मस्त रहें और स्वस्थ रहें।
हमारा अनुशासन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, चाहे वह घर में हो, चाहे बाहर, हर जगह अपने आप को संयमित रखें, अनुशासित रखें।
समस्याएं प्रत्येक की जिंदगी में आती रहती हैं, समस्याओं का समाधान खोजें, और मिलजुल कर आगे बढ़े।
कोई भी व्यक्ति अधिक समय तक क्रोध में नहीं रह सकता है। उसको शांत होना ही पड़ेगा। अतः वातावरण को शांत रहने दे।
गुना सैनिक बोर्ड को अपनी सारी समस्याएं बता दी गई हैं उनको सॉल्व करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
बैठक में जिला अध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, शहर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजावत, कोऑर्डिनेटर बृजेश कुमार राठौर, कोषाध्यक्ष विशाल जोशी, दिनेश चन्द्र शर्मा, वेटरन कैलाश सिंह जादौन, वेटरन बलराम ओझा, वेटरन शिव कुमार समाधिया , वेटरन ताज भान सिंह परमार, वेटरन मनोज दीक्षित, वेटरन मोहन सिंह राजपूत उपस्थित रहे।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें