Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाहा ने कहा, "कै माधव महाराज अपने जनकल्याणकारी कार्यों और पुनीत विचारों के माध्यम से सदैव देशवासियों के हृदय में जीवित रहेंगे"

गुरुवार, 12 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* गरिमामयी ढंग में मनाई गई कैलाश्वासी माधवराव महाराज की जयंती
*सिंधिया समारोह समिति के तत्वाधान में हुआ कार्यक्रम 
*शिवपुरी। हर बार की तरह इस बार भी 10 मार्च  को कै.माधवराव सिंधिया की जन्म जयंती पूर्ण गरिमामय माहौल में शहर के चिंताहरण मंदिर के सामने स्थित दो बत्ती चौराहे पर मनाई गई। इस पुष्पांजलि समारोह में शहर भर के गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। प्रातः 9:30 बजे दो बत्ती चौराहा स्थित आदमकद प्रतिमा स्थल पर सभी  गणमान लोगों की उपस्थित मे मध्यप्रदेश की प्रगति एवं जनता के उत्थान हेतु अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले, लोकप्रिय जननेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री, श्रद्धेय कैलाशवासी माधवराव सिंधिया की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, विधायक देवेंद्र कलेक्टर रवीन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, लवलेश जैन, योगेंद्र रघुवंशी,के. पी. परमार, विजय शर्मा, राकेश सांवलदास गुप्ता, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती जी, पूर्व विधायक माखनलाल राठौर जी, पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक जी, जिला पंचायत अध्यक्ष यादव जी, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा जी, चंद्रपाल सिंह तोमर, गिरीश मिश्रा, विपिन शुक्ला सहित कैलाश्वासी माधव महाराज के फैंस क्लब के हजारों लोग शामिल रहे। इस मौके पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाहा ने कहा कि कैलाश्वासी माधव महाराज अपने जनकल्याणकारी कार्यों और पुनीत विचारों के माध्यम से सदैव देशवासियों के हृदय में जीवित रहेंगे।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129