Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: शहर में गुंडई के दो अलग मामले, पुलिस ने निकाला अरबाज़, इसरार का जुलूस, तोहिद गब्बर की तलाश, एक और का भी निकाला जुलूस, वीडियो

सोमवार, 9 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर में दो अलग घटनाओं के तीन आरोपियों का कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड़ ने सोमवार को नगर में जुलूस निकाला। दोनों घटनाओं में गुंडई और सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग की कोशिश की गई थी जिसे पुलिस ने गम्भीरता से लेते हुए उन आरोपियों  की हवा निकाल दी। घटना के वीडियो वायरल हुए हैं।
पहला मामला मधुरम स्वीट्स के सामने मारपीट का
पहली घटना शहर में बीती रात मधुरम स्वीट्स के सामने की है। जब आरोपी ने रामनिवास शर्मा के वाहन में टक्कर मारी। उन्होंने विरोध जताया तो उनके साथ अभद्रता की। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर गुंडई का भूत उतार दिया और सार्वजनिक जुलूस निकाला। न्यू मधुरम स्वीट्स दुकान से सामने रामनिवास पुत्र बद्री प्रसाद शर्मा एवं उनके
परिवार से मारपीट करने वाले आरोपी अरबाज़ खान व इसरार खान को पुलिस ने पकड़ा, आरोपी तोहिद उर्फ़ गब्बर खान की तलाश जारी।
दूसरी घटना सर्किट हाउस के पास की
दूसरी घटना शहर के सर्किट हाउस के पास की है यहां

शराब पीकर सार्वजनिक रूप से उधम करने वालों का पुलिस ने जुलूस निकाला।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129