Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_डिफरेंट_खबर: कूनो अभ्यारण्य में फूटी किलकारी, ज्वाला ने जन्मे 5 शावक, अर्ध शतक के साथ चीतों की संख्या हुई देश में 53

सोमवार, 9 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
Kuno कूनो। कूनो अभ्यारण्य में नामीबियाई मादा चीता 'ज्वाला' ने 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। वह लगातार तीसरी बार मां बनी है। इसके साथ ही अब भारत में चीतों की कुल संख्या 53 हो गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस जानकारी को साझा करते हुए इसे 'प्रोजेक्ट चीता' और वन्यजीव संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने लिखा- कूनो में आने के बाद ज्वाला ने यहां के वातावरण को पूरी तरह अपना लिया है और वह पार्क की सबसे सफल मादा चीताओं में शुमार हो गई है। नामीबिया की सियाया जिसे भारत में ज्वाला नाम दिया ये उन आठ चीतों में शामिल थी, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2022 में कूनो में छोड़ा था। यह ज्वाला का तीसरा प्रसव है। इससे पहले उसने मार्च 2023 में पहली बार 4 शावकों को जन्म दिया था, जिनमें से केवल एक मुखी ही जीवित बचा था। जनवरी 2024 में 3 शावकों को जन्म देने के बाद अब 9 मार्च 2026 को तीसरी बार 5 शावकों को जन्म दिया है।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129