Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: बीच शहर में व्यवसाई ललित गोयल को दी आरोपी कपिल तिवारी ने जान से मारने की धमकी, झोंके हवाई फायर, मामला, दिन में कार से टक्कर मारने फिर राजनामा कर रात को गुंडई कर दहशत फैलाने का, कोतवाली पुलिस ने किया केस दर्ज, देखिए सीसीटीवी फुटेज

सोमवार, 9 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। दोस्तों बीच शहर में बीते रोज चोरी और सीना जोरी का मामला सामने आया है। जब एक कार सवार युवक ने व्यवसाई की दुकान पर जाकर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली और हवाई फायर कर दहशत फैला दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
पुलिस ने युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। घटना की वजह ये है कि बीते रोज दोपहर में सड़क किनारे खड़ी व्यवसाई की कार में हवाई फायर करने वाले युवक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से कार में टुटफुट हो गई तो बाद विवाद होने लगा। मौके की स्थिति विपरीत देखकर उक्त युवक ने कोतवाली में केस दर्ज न करवाने की बात कही और खुद खर्च उठाने तैयार हो गया। युवक मौके से चला गया लेकिन कुछ ही घंटे बाद वापस लौटा और न सिर्फ गाली गलौज की बल्कि जान से मारने की धमकी देते हुए हवाई फायर झाँक डाले। गनीमत ये रही कि पीड़ित युवक के कुछ लोग मौके पर मौजूद थे वरना बड़ी घटना घट सकती थी। 
उक्त बड़े मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए व्यवसाई फरियादी ललित उर्फ सोनू गोयल पुत्र महेश कुमार गोयल उम्र 44 साल निवासी न्यू व्लोक शिवपुरी ने बताया कि दिनांक 08.03.26 को दोपहर करीब 04.30 बजे की बात है। जब कपिल तिवारी ने अग्रवाल धर्मशाला के सामने खड़ी मेरी गाड़ी में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दी थी। मौके पर कपिल तिवारी का भाई आ गया था जिसने कहा कि कपिल से गलती हो गई है बात को आगे मत बढ़ाओ हम कार ठीक करवा देंगे और कपिल को बहाँ से ले गया। लेकिन रात करीब 08.30 बजे की बात है जब मैं अपनी दुकान अग्रवाल धर्मशाला स्थित दुकान में बैठा था तभी वहां पर इनोवा कार क्रमांक DL7CG5803 से कपिल तिवारी आया और मेरा नाम नाम लेते हुए माँ बहिन की गंदी गंदी गालियां देने लगा। दुकान के बाहर बड़ा मेरा भाई राकेश गोयल व अभिषेक धौलपुरिया दोनों कपिल के पास गये और बोले कि सोनू को गालिया क्यों दे रहे हो तभी कपिल हाथ में लिये दुनाली बंदूक लेकर गाड़ी से उतरा और कहने लगा कि सोनू को नहीं छोड्गां तो मेरे भाई राकेश गोयल ने कपिल तिवारी को समझाया और कहा कि यहां से चले जाओ लेकिन कपिल तिवारी ने थोड़ा सा आगे जाकर अपने हाथ में ले रखी बंदूक से हम लोगों में भय उत्पन्न करने के लिये हवा में दो फायर किये जिससे आसपास के लोग भयभीत हो गये व कपिल तिवारी द्वारा किये गये फायर से डर, भय व संकट का बातावरण निर्मित हो गया एवं कपिल तिवारी मेरी ओर इशारा करके बोला कि तुझे जान से खत्म कर दूंगा। मौके पर मोहल्ले के आसपास के लोग इकट्ठे हो गये एव अफजल खाँन व आकाश बाथम उपस्थित थे जिन्होने घटना देखी। बाद में कपिल तिवारी अपनी कार लेकर बहाँ से भाग गया जो आगे भी कोई घटना घटित कर सकता है उस पर कार्यवाही की जाये। इस समय अपने छोटे भाई टिंकू गोयल के साथ रिपोर्ट करने आया हूँ। रिपोर्ट करता हूँ कार्यवाही की जावें। उक्त फरियाद पर पुलिस ने कपिल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 296(a) एवं भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 351(2) तथा भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 125 के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है। 














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129