दरअसल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए फोटो में शिवपुरी जिले की करैरा सीट से भाजपा विधायक रमेश खटीक हाथ में शराब की बोतल लिए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के बारे में जब विधायक रमेश खटीक से बात की गई तो उनका कहना है कि "होली जैसे त्यौहार पर कार्यकर्ता पार्टी के लिए जिद करते हैं, तो उनको शराब देते समय किसी ने फोटो लेकर डाल दिया। बाकी कोई बड़ी बात नहीं है। फोटो होली मिलन समारोह के दौरान का है।"
सोशल प्लेटफॉर्म के साइड इफेक्ट, सावधानी हटी, दुर्घटना घटी
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को करैरा विधायक रमेश खटीक ने अपने मगरौनी नरवर स्थित निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विधायक के समर्थक व कार्यकर्ता आए थे। कार्यक्रम में जब विधायक उन सभी से मुलाकात कर रहे थे और उसी वक्त विधायक के हाथ में शराब की बोतल थी तभी किसी कार्यकर्ता ने फोटो खींच लिया। फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो तेजी से वायरल हो गया। पोस्ट करने वाले दिनारा के कार्यकर्ता रामसिया परिहार जो कि विधायक प्रतिनिधि हैं। उन्होंने भी यह ध्यान नहीं दिया कि विधायक के हाथ में शराब की बोतल है। कुलमिलाकर सोशल प्लेटफॉर्म के साइड इफेक्ट के तौर पर ये फोटो वायरल हुआ है, जिसमें सावधानी हटी, दुर्घटना घटी।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें