Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: कृषि उपज मंडी पिपरसमा में एक दिन पहले टोकन देने की प्लानिंग में अव्यवस्था आई सामने, किसानों ने सीधे की जगह आड़े लगा लिए ट्रेक्टर, सैकड़ों किसान मंडी गेट के बाहर खड़े होने मजबूर, सेकेट्री ने नहीं उठाया फोन, देखिए video

सोमवार, 16 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर से दूरस्थ स्थित कृषि उपज मंडी पिपरसमा लगातार सुर्खियों में बनी रहती है। याद नहीं आता कि इस मंडी की स्थापना के बाद से आज तक कोई एक अच्छी खबर मिली हो नहीं तो अव्यवस्था की खबरें रोज मिलती रहती हैं। आज सोमवार को भी कृषि उपज मंडी में अव्यवस्था को लेकर किसानों की पीड़ा सामने आई है। जिसे देखकर लगने लगा है कि मंडी में जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी ध्यान नही दे रहे हैं। बता दें कि मंडी में इन दिनों सरसों, चना आदि किसान लेकर आ रहे हैं । अधिक आवक होने से मंडी प्रबंधन ने एक दिन पहले रात से टोकन देने का प्लान किया है लेकिन आज पहले दिन ही इस प्लान की किसानों ने ही हवा निकालनी शुरू कर दी है। मंडी कर्मचारी की देखरेख न होने से किसानो के ट्रैक्टर क्रम से लाइन में लगने की बजाए आड़े लगे हुए हैं जिससे दूसरे किसान मंडी के बाहर खड़े होने को मजबूर हो गये हैं। उनको  एक दिन पहले टोकन के लिए ही जगह नही मिल रही है। किसानों ने बताया कि पिपरसमा मंडी में सचिव का कोई ध्यान नही है। जिससे ये हालात निर्मित हो रहे हैं।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129