शिवपुरी। जिले के प्रतिष्ठित बाल शिक्षा निकेतन (छिब्बर स्कूल) हायर सेकेंडरी स्कूल के दो होनहारों ने बुधवार को घोषित कक्षा 10 और 12वीं के परीक्षा परिणाम में प्रदेश की मेरिट सूची में 5वा प्रतिष्ठा गौड और 8वा स्थान दीपेश धाकड़ ने प्राप्त कर शिवपुरी जिले का नाम रोशन कर दिया है।
प्रतिष्ठा गौड़ ने कक्षा 12 में 486 अंक के साथ प्रदेश की सूची में 5वां स्थान प्राप्त किया, चार्टड अकाउंटेंट बनने का है सपना
वाणिज्य संकाय की होनहार छात्रा प्रतिष्ठा गौड़ ने कक्षा 12 में 97.02% यानि 486 अंक के साथ प्रदेश की सूची में 5वां स्थान प्राप्त किया है। प्रतिष्ठा की इस खास उपलब्धि पर उनके पिता रमेश चंद्र गौड उनकी मां आशा गौड ने खुशी जताई। प्रतिष्ठा ने कहा कि वह सीए बनना चाहती है।
10वीं कक्षा के छात्र दीपेश धाकड़ ने 492 अंक के साथ प्रदेश में 8वां स्थान हासिल किया, डॉक्टर बनने का है सपना
10वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बाल शिक्षा निकेतन के होनहार छात्र दीपेश धाकड़ ने 98.4% यानि 492 अंक के साथ प्रदेश में 8वां स्थान हासिल किया है। उनकी सफलता पर न सिर्फ उनके परिजन बल्कि विद्यालय का स्टाफ बेहद खुश है। उनके पिता भूरा धाकड़ एवं माता जी शकुंतला धाकड़ ने अपने होनहार बेटे की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई।
संचालक बिंदु छिब्बर ने दी दोनों होनहारों को बधाई
बाल शिक्षा निकेतन छिब्बर स्कूल की संचालक बिंदु छिब्बर ने स्कूल के दोनों होनहारों प्रतिष्ठा गौड एवं दीपेश धाकड़ को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सफलता उनकी कठिन मेहनत और लगन का परिणाम है। बिंदु जी ने अपने स्कूल के दोनों टॉपर्स के साथ अन्य बच्चों को भी सफलता पर बधाई दी। स्टाफ को भी बच्चों के साथ कठिन परिश्रम के लिए बधाई दी जिससे बाल शिक्षा निकेतन का नाम प्रदेश भर में सुनाई दे रहा है।
आशा के अनुरूप आया परिणाम
संचालक बिंदु छिब्बर ने कहा कि स्कूल के इतने लंबे गौरवशाली इतिहास को कायम रखने का हमारा लक्ष्य है. मैं स्वयं 1993 से कक्षा 9-10 को एवं 1995-1996 के प्रथम 12th के बैच से पढ़ा रही हूँ..और अमूमन हर तीन वर्षों में विद्यालय का कोई छात्र प्रदेश स्तर पर praaveenya सूचि में आता है, इसलिए इस वर्ष हम आशा लगाये बैठे थे और परिणाम आशा के अनुरूप रहा।
प्राचार्य ने भी दी बधाई
देश विदेश के विभिन्न हिस्सों में पदस्थ हैं स्कूल से पढ़े हुए विद्यार्थी
देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी बाल शिक्षा निकेतन छिब्बर स्कूल के विद्यार्थी ऊंचे पदों पर पदस्थ रहकर देश की सेवा कर रहे हैं। बेहतर शिक्षा के माध्यम से उन्होंने टॉपर्स में अपना नाम शुमार करवाया और बाद में उन्हें अच्छी नौकरी मिली। बीते दिनों स्कूल एलुमनी में सभी पूर्व विद्यार्थी शामिल हुए थे जो बाल शिक्षा निकेतन छिब्बर स्कूल के गौरवशाली इतिहास को दर्शाता है। कहने का सार ये है कि नगर के बीच स्थित बाल शिक्षा निकेतन आज भी पालक और विद्यार्थियों के विश्वास को बेहतर शिक्षा, बेहतर परिणाम के चलते हासिल किए हुए है।

















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें