शिवपुरी। ऑल इंडिया कांग्रेस की सेवादल बिंग द्वारा पूरे मध्य प्रदेश में महिलाओं, नारी शक्ति की नियुक्तियां की गई हैं। मध्य प्रदेश महिला सेवा दल की अध्यक्ष श्रीमति संगीता कनकरिया ने प्रदेश भर में दौरा करके जिला अध्यक्षों एवं वरिष्ठ नेताओं से मशवरा करके महिलाओं की यह विशेष टीम एकत्रित की है जिसकी आज ऑल इंडिया कांग्रेस सेवा दल के चीफ ऑर्गेनाइजर श्री लाल जी देसाई द्वारा मध्य प्रदेश महिला सेवा दल की प्रदेश टीम की घोषणा कर दी गई जिसमें श्रीमती भावना सेन को शिवपुरी जिले की जिला अध्यक्ष एवं शिवपुरी की ही श्रीमती राखी सोनी को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है, अपनी नियुक्ति पर श्रीमती भावना एवं राखी ने प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति संगीता कनकरिया जी, पूर्व मंत्री केपी सिंह कक्काजू = जयवर्धन सिंह जी, जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल जी का आभार व्यक्त किया है नारी शक्ति की नई नियुक्तियों पर संगठन महासचिव संजय चतुर्वेदी, एपीएस चौहान, जगमोहन सिंह सेंगर, नरेंद्र मिश्रा, अनिल उत्साही,साहब सिंह कुशवाहा, विजय चौकसे, प्रियंका शर्मा, राजू गुर्जर, नलिन पंडित, शशि शर्मा, शिवानी राठौर आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें