Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: "जनगणना 2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ", "डिजिटल माध्यम" से "पहली बार गणना", "30 अप्रैल तक आप कर सकते हैं स्वगणना"

बुधवार, 15 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी, 15 अप्रैल 2026। जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस प्रक्रिया के माध्यम से नागरिक अपने परिवार की जानकारी स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। स्वगणना 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक की जाएगी। इस बार जनगणना में डिजिटल माध्यम का भी उपयोग किया जा रहा है। जिसमें नागरिक स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी भर सकते हैं।
प्रक्रिया
स्व-गणना हेतु निर्धारित पोर्टल प्रगणक द्वारा घर-घर सर्वे प्रारंभ होने के 15 दिन पूर्व सक्रिय किया जाएगा। इच्छुक नागरिक https://se.census.gov.in पर जाकर अपना पंजीयन कर सकते हैं। प्रक्रिया पूर्ण करने में लगभग 15 से 20 मिनट का समय लगता है तथा सफलतापूर्वक सबमिट करने पर एक विशिष्ट SE ID प्रदान की जाएगी।
पंजीयन के दौरान परिवार के मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर, भाषा चयन एवं ओटीपी सत्यापन अनिवार्य होगा। इसके पश्चात नागरिकों को अपने निवास स्थान का विवरण दर्ज कर मानचित्र पर अपने घर का सही स्थान चिन्हित करना होगा।
अंतिम सबमिट करने से पूर्व दर्ज जानकारी का पूर्वावलोकन एवं संशोधन किया जा सकता है। एक बार डेटा सबमिट करने के बाद उसमें परिवर्तन संभव नहीं होगा। सफल सबमिट के बाद प्राप्त SE ID को सुरक्षित रखना आवश्यक है, जिसका उपयोग प्रगणक द्वारा सत्यापन के समय किया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समयावधि में स्व-गणना प्रक्रिया पूर्ण कर जनगणना कार्य में सहयोग प्रदान करें।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129