#धमाका_धर्म: 23 अप्रैल को भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्योत्सव पर भव्य चल समारोह निकालेगा कायस्थ समाज
शिवपुरी। चित्रगुप्त प्राकट्योत्सव पर कायस्थ समाज भव्य चल समारोह निकालेगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 23 अप्रैल को कायस्थ समाज अपने आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्राकट्योत्सव पर भव्य चल समारोह निकालने का निर्णय लिया है, भगवान श्री चित्रगुप्त जी के चल समारोह के आयोजन की व्यापक तैयारी हेतु विगत दिवस कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष अनुराग अस्थाना के निवास पर महासभा के सभी पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से 23 अप्रैल 2026 को भगवान श्री चित्रगुप्त जी की शोभा यात्रा के आयोजन का निर्णय लिया गया, चल समारोह के आयोजन को लेकर कायस्थ महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री डी पी कुलश्रेष्ठ ने बताया चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर आगामी 23 अप्रैल को प्रातः 9. बजे पुरानी शिवपुरी स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में भगवान श्री चित्रगुप्त जी का विशेष अभिषेक तथा हवन का आयोजन होगा साथ ही मंदिर में को फूलबंगला से सजाया जाएगा इसके पश्चात भगवान को छप्पन भोग लगाकर चित्रगुप्त जी की महाआरती की जायेगी। चल समारोह की तैयारी के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए आयोजन समिति के प्रभारी श्री विवेक श्रीवास्तव, कायस्थ महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री रामस्वरुप श्रीवास्तव, ने बताया कि इस बार भगवान श्री चित्रगुप्त जी के चल समारोह का प्रारम्भ पुरानी शिवपुरी स्थित चित्रगुप्त मंदिर से सायं 4. बजे किया जाएगा जिसमें भगवान श्री चित्रगुप्त जी को विशाल रथ में आरूढ़ कर रथ पुरानी शिवपुरी से गुरुद्वारा चौराहे से मां राज राजेश्वरी मंदिर से होता हुआ सदर बाजार से मुख्य चौराहे से न्यू ब्लॉक स्थित जलमंदिर मैरिज गार्डन पहुंचेगा जहां भगवान श्री चित्रगुप्त जी की महाआरती के साथ ही सभी सम्माननीय समाज जनों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है इस अवसर पर कायस्थ महासभा के कोषाध्यक्ष श्री नरेंद्र श्रीवास्तव श्री वीरेंद्र श्रीवास्तव एवं श्री भूपेंद्र भटनागर ने सभी समाज बंधुओ से उक्त चल समारोह में अधिक से अधिक संख्या शामिल होने का आग्रह किया है । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती शिवानी भटनागर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ऋषिका अस्थाना, श्रीमती सुनीता गौड़, एवं अन्य सभी पदाधिकारियों ने जिले की समस्त कायस्थ मातृशक्ति से चल समारोह में परिवार सहित उपस्थित होने एवं मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। चल समारोह के आयोजन के दौरान निर्धारित किए गए मार्ग की व्यवस्था का दायित्व संभाल रहे महासभा की युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चिराग खरे, एवं दुष्यंत माथुर ने बताया कि चल समारोह के मार्ग शहर की कई समाज सेवी संस्थाओं के साथ साथ कई व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं अन्य सम्माननीय समाज सेवी बंधुओ द्वारा भी इस चल समारोह का पुष्प वर्षा से स्वागत की विशेष तैयारी की जा रही है।। कायस्थ महासभा के सांस्कृतिक सचिव शैलेश भटनागर, सचिव अनिल निगम, प्रदेश सचिव रुपेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ संरक्षक मदन बिहारी श्रीवास्तव, विकेश श्रीवास्तव, जगमोहन श्रीवास्तव, एवं अन्य सभी पदाधिकारियों ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी चल समारोह में जिले के सभी समाज बंधुओ को अधिक से अधिक संख्या उपस्थित होने का विनम्र अनुरोध किया है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें