#धमाका_बड़ी _खबर: नपा के कर्णधार लेन देन को लेकर एक दूसरे को धमकाने में लगे, शहर चीख चीख कर विकास मांग रहा है, शहर के प्रमुख बाजार टेकरी, कस्टम गेट, निचला बाजार, प्रगति बाजार, सदर बाजार, आर्य समाज रोड, न्यू ब्लॉक, धर्मशाला रोड से लेकर गेहूं मार्केट, गांधी चौक की सड़कें गड्ढों से भरी पड़ी हैं। वाहन चालन तो दूर पैदल चलना तक संभव नहीं हो रहा
शिवपुरी। दोस्तों शिवपुरी शहर चीख चीख कर विकास मांग रहा है, शहर के प्रमुख बाजार टेकरी, कस्टम गेट, निचला बाजार, प्रगति बाजार, सदर बाजार, आर्य समाज रोड, न्यू ब्लॉक, धर्मशाला रोड से लेकर गेहूं मार्केट, गांधी चौक की सड़कें गड्ढों से भरी पड़ी हैं। वाहन चालन तो दूर पैदल चलना तक संभव नहीं हो रहा तो दूसरी तरफ नपा के कर्णधार लेन देन को लेकर एक दूसरे को धमकाने में लगे हैं। जिस भुगतान के पीछे वजन आवश्यक है उस वजन में शायद कमी हुई तो वित्त शाखा के अकाउंटेंट को देख लेने की धमकी दी जा रही है। वायरल video से हड़कंप मचा है। नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा अकेली नहीं बल्कि उनके पतिदेव भी नपा के कर्मचारियों को गरियाने साथ मौजूद थे। इस दौरान कुछ फाइल फोटो कॉपी के लिए नपा से घर पहुंचने की खबर है लेकिन इधर जनता का कहना है कि कुछ हमारी भी सुध ले लेते तो ठीक होता।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें