Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्या टोपे शिवपुरी के पुनः अध्यक्ष बने चंद्र मोहन नागपाल, इंद्रजीत चावला सचिव राजकुमार जैन कोषाध्यक्ष

रविवार, 5 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* नवीन कार्यकारिणी गठित
शिवपुरी। भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्या टोपे द्वारा गत दिवस वार्षिक चुनाव एवं जनरल मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें पर्यवेक्षक के रूप में प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री विपिन शर्मा जी एवं चुनाव अधिकारी श्री योगेश अग्रवाल द्वारा चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई हर्ष का विषय यह है कि  गत वर्ष के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष को पुनः मनोनीत किया गया यानि कि श्री चंद्र मोहन नागपाल अध्यक्ष, श्री इंद्रजीत चावला सचिव श्री राजकुमार जैन कोषाध्यक्ष पर मनोनीत किए गए इन तीनों पदाधिकारी द्वारा कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें संरक्षक श्री सुरेश बंसल, उपाध्यक्ष  श्री धर्मेंद्र अग्रवाल ,श्रीमती रेणु अग्रवाल, सह सचिव श्री दीपक अग्रवाल। गतिविधि संयोजक सेवा श्री राकेश अग्रवाल, संपर्क श्री नीरज जैन, संस्कार श्री महेंद्र उपाध्याय, पर्यावरण श्रीमती रेणु सिंघल, महिला सहभागिता श्रीमती संगम अग्रवाल और वैवाहिक वर्षगांठ का दायित्व श्री कपिल भाटिया को सोपा गया इसके अलावा कार्यकारिणी में श्री हरिओम अग्रवाल श्री अशोक जैन श्री राजकृष्ण गौङ श्री नीरज अग्रवाल श्री दीपक सिंघल डॉ वीरेंद्र  गुप्ता श्री गौरव गोयल श्रीमती नीतू श्रीवास्तव श्रीमती वंदना अग्रवाल श्रीमती सोनाली सांखला श्रीमती मनीषा गुप्ता एवं श्रीमती पूजा गुप्ता को सम्मिलित किया गया
गत वर्ष शाखा को प्रांत द्वारा क्षेत्रीय भारत को जानो प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु एवं रक्तदान हेतु पुरस्कृत किया गया था कार्यकारिणी एवं अन्य सदस्यों द्वारा इस वर्ष सेवा के अधिक से अधिक कार्यकर समाज  के हर वर्ग के साथ सहयोग समर्पण सेवा संस्कार तत्वों पर कार्य करने का संकल्प लिया। यह जानकारी संपर्क प्रमुख श्री नीरज जैन द्वारा दी गई।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129