Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के परम मित्र विष्णु बंसल की चाय की दुकान पर जब नजर आया 3 साल का मासूम, लगाया गले, कुछ देर में पहुंचे तलाश करते परिजन

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर के हृदय स्थल माधव चौक पर स्थित पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के परम मित्र विष्णु बंसल की चाय की दुकान पर मंगलवार की शाम एक 3 वर्षीय मासूम बच्चा रोता हुआ नजर आया। ये देखकर निशांत मोनू बंसल ने उस बच्चे को अपने पास बुलाया और उससे नाम आदि पूछा लेकिन बच्चा रोने लगा। मोनू ने पुलिस को सूचित किया साथ ही धमाका न्यूज शिवपुरी को बताया लेकिन इसी बीच बच्चे के परिजन उसकी तलाश करते हुए आ गए। बाद में ज्ञात हुआ कि वह टेकरी स्थित किंग क्लॉथ स्टोर परिवार का बच्चा है। जिन्हें बच्चा सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने मोनू भाई का शुक्रिया अदा किया। बता दें कि जब नरोत्तम मिश्रा राजनीति में नहीं थे और शिवपुरी में ठेकेदारी करते थे, तब से विष्णु की चाय उनकी पहली पसंद रही है। फरवरी 2022 में, शिवपुरी के दौरे के दौरान, नरोत्तम मिश्रा विष्णु चाय वाले की दुकान पर रुके थे और वहां समर्थकों के साथ सड़क पर खड़े होकर चाय पी थी।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129