Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: ईस्टर्न हाइट्स पब्लिक स्कूल, शिवपुरी ने फिर रचा इतिहास, एमपी बोर्ड में रहा शत-प्रतिशत परिणाम

बुधवार, 15 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था ईस्टर्न हाइट्स पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एमपी बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और स्कूल का नाम रोशन किया।
 मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धि:
* शौर्य मित्तल — 437 अंक (कॉमर्स)
* निशा रावत — 430 अंक (कॉमर्स)
* कृष्णा यादव — 401 अंक (कॉमर्स)
* संस्कार राय — 387 अंक (कॉमर्स)
* हार्दिक गोयल — 375 अंक (विज्ञान)
इनके साथ अन्य विधार्थियों ने भी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किये हैं! 
इन होनहार विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से सफलता की नई ऊँचाइयाँ छुई हैं।
विद्यालय के संचालक श्री सुबोध अरोरा जी एवं श्रीमती नीलम अरोरा जी और प्राचार्य श्री मनीष गुप्ता जी तथा उप प्राचार्य श्रीमती प्रीति शर्मा जी और विद्यालय के सभी शिक्षकगणो ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, अन्य विद्यार्थियों ने भी सराहनीय प्रदर्शन कर विद्यालय की गरिमा को और बढ़ाया। इस शानदार सफलता से विद्यालय परिसर सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129