Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_धर्म: आज निकलेगी कलश यात्रा, शहर के छतरी रोड स्थित भगवान विष्णु मंदिर परिसर में संगीतमयी श्रीमद भागवत कथा का आयोजन आज 4 से 11 अप्रैल तक

शनिवार, 4 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर के छतरी रोड स्थित भगवान विष्णु मंदिर परिसर में संगीतमयी श्रीमद भागवत कथा का आयोजन आज 4 से 11 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है। 
आप सभी को सूचित करते हुए मन आनन्दित हो रहा है कि श्री हरि की अनंत कृपा करूणा से श्री विष्णु मंदिर परिसर में इस वर्ष श्रीमद् भागवत कथा, स्वामी रामतीर्थ मिशन की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है। यह कथा इसलिये और भी विशेष है कि अखिल भारतीय स्वामी रामतीर्थ मिशन के परमाध्यक्ष डॉ स्वामी शिवचंद्र दास जी महाराज के मुखारविंद से कथा के रस-भाव पक्ष के साथ साथ स्वामी रामतीर्थ के व्यावहारिक वेदांत, भक्ति, कर्म से समन्वित भागवत कथा का अद्वितीय श्रवण लाभ शिवपुरी को प्राप्त होगा। समस्त भक्तगण मांगलिक कार्यक्रम सम्मलित होकर धर्मलाभ लें।
आज कलश यात्रा 
कलश यात्रा  4 अप्रैल, प्रातः 7 बजे राज राजेश्वरी मंदिर, शिवपुरी से होकर कथा स्थल श्री विष्णु मंदिर, छत्री रोड शिवपुरी आएगी। जबकि कथा समय आज से प्रतिदिन सायं 4 से 7 बजे रहेगा। कथा विश्राम 10 अप्रैल, 
11 अप्रैल को हवन प्रातः 8 बजे और भण्डारा  दोपहर 12 बजे से होगा। आयोजक श्री हरि विष्णु एवं समस्त भक्तगण, संयोजक  शिवपुरी आध्यात्मिक सांस्कृतिक समाज कल्याण ट्रस्ट है। 
ये है कार्यक्रम
कलश यात्रा, श्री गणेश पूजन एवं कथा प्रारम्भ वैशाख बदी 2 दि. 4 अप्रैल 2026, शनिवार।
शुकदेव परीक्षित मिलन बाराह अवतार वैशाख बदी 3 दि. 5 अप्रैल 2026, रविवार।
ध्रुव चरित्र, भरत चरित्र, सती चरित्र
वैशाख बदी 4 दि. 6 अप्रैल 2026, सोमवार।
श्री कृष्ण जन्मोत्सव, श्रीराम जन्मोत्सव
वैशाख वदी 5 दि. 7 अप्रैल 2026, मंगलवार।
श्रीकृष्ण बाल लीलाएँ गोवर्धन पूजन
वैशाख वदी 6 दि. 8 अप्रैल 2026, बुधवार।
रास लीला एवं श्रीकृष्ण रूकमाणी विवाह
वैशाख वदी 7 दि. 9 अप्रैल 2026, गुरुवार।
श्रीकृष्ण बाल लीलाएँ गोवर्धन पूजन
वैशाख वदी 6 दि. 8 अप्रैल 2026, बुधवार।
रास लीला एवं श्रीकृष्ण रूकमाणी विवाह
वैशाख वदी 7 दि. 9 अप्रैल 2026, गुरुवार।
सुदामा चरित्र व्यास पूजन कथा विश्राम
वैशाख बदी 8 दि. 10 अप्रैल 2026, शुक्रबार।
हवन पूर्णाहुति एवं भण्डारा वैशाख बदी 9 दि. 11 अप्रैल 2026, शनिवार को है। 

















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129