Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_धर्म: विष्णु मंदिर पर कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का भव्य हुआ शुभारंभ, उद्योगपति अरविंद दीवान, उनकी पत्नी गीता दीवान ने सिर पर भागवत ग्रंथ रखकर नगर परिक्रमा

शनिवार, 4 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर के विष्णु मंदिर पर शनिवार से संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया। 
भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से भरे इस दिव्य आयोजन में भक्तों की अद्भुत उपस्थिति देखने को मिली साथ ही नगर के जाने माने उद्योगपति अरविंद दीवान, उनकी पत्नी गीता दीवान ने सिर पर भागवत ग्रंथ रखकर नगर परिक्रमा की। आज उनके बेटे अर्जुन दीवान का जन्मदिन भी है वे भी कार्यक्रम में शामिल हुए। 
(कलश यात्रा के कुछ पावन चित्र प्रस्तुत हैं, जिनमें भक्तों का उत्साह और आस्था साफ झलक रही है)
आइए, आगामी दिनों में कथा श्रवण कर जीवन को धर्म, भक्ति और ज्ञान से आलोकित करें। स्थान श्री विष्णु मंदिर, छत्री रोड, शिवपुरी समय: सायं 4 से 7 बजे सभी भक्तगण सपरिवार आमंत्रित हैं।
ये है कार्यक्रम
आप सभी को सूचित करते हुए मन आनन्दित हो रहा है कि श्री हरि की अनंत कृपा करूणा से श्री विष्णु मंदिर परिसर में इस वर्ष श्रीमद् भागवत कथा, स्वामी रामतीर्थ मिशन की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है।
कलश यात्रा, श्री गणेश पूजन एवं कथा प्रारम्भ वैशाख बदी 2 दि. 4 अप्रैल 2026, शनिवार को निकली।
शुकदेव परीक्षित मिलन बाराह अवतार वैशाख बदी 3 दि. 5 अप्रैल 2026, रविवार।
ध्रुव चरित्र, भरत चरित्र, सती चरित्र
वैशाख बदी 4 दि. 6 अप्रैल 2026, सोमवार।
श्री कृष्ण जन्मोत्सव, श्रीराम जन्मोत्सव
वैशाख वदी 5 दि. 7 अप्रैल 2026, मंगलवार।
श्रीकृष्ण बाल लीलाएँ गोवर्धन पूजन
वैशाख वदी 6 दि. 8 अप्रैल 2026, बुधवार।
रास लीला एवं श्रीकृष्ण रूकमाणी विवाह
वैशाख वदी 7 दि. 9 अप्रैल 2026, गुरुवार।
श्रीकृष्ण बाल लीलाएँ गोवर्धन पूजन
वैशाख वदी 6 दि. 8 अप्रैल 2026, बुधवार।
रास लीला एवं श्रीकृष्ण रूकमणी विवाह
वैशाख वदी 7 दि. 9 अप्रैल 2026, गुरुवार।
सुदामा चरित्र व्यास पूजन कथा विश्राम
वैशाख बदी 8 दि. 10 अप्रैल 2026, शुक्रबार।
हवन पूर्णाहुति एवं भण्डारा वैशाख बदी 9 दि. 11 अप्रैल 2026, शनिवार को है। 
#BhagwatKatha #KalashYatra #Shivpuri #KrishnaBhakti #SpiritualJourney #DivineMoments 













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129