शिवपुरी। राष्ट्रीय एनएसयूआई का स्थापना दिवस हर वर्ष 9 अप्रैल को मनाया जाता है। इस वर्ष एनएसयूआई साप्ताहिक कार्यक्रम कर स्थापना दिवस मना रही है जिसके चलते एनएसयूआई शिवपुरी 8 अप्रैल दोपहर 2 बजे से गांधी सेवाश्रम माधव चौक शिवपुरी पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है जिसमें मध्य प्रदेश एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष आशुतोष चौकसे पधार रहे है। शिवपुरी एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शांतनु सिंह कुशवाह द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है और उनकी अपील समस्त शिवपुरी की जनता से है कि शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और जरूरतमंदों के काम आएं। ब्लड डोनेशन के लिए जो इच्छुक हो वह इस नंबर पर संपर्क करें 8817775672 ।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें