Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी आरजीपीवी शिवपुरी से इस वर्ष शैक्षणिक और प्लेसमेंट गतिविधियों को लेकर उत्साहजनक खबरें आईं सामने

सोमवार, 6 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी आरजीपीवी शिवपुरी से इस वर्ष शैक्षणिक और प्लेसमेंट गतिविधियों को लेकर उत्साहजनक खबरें सामने आ रही हैं। 
संस्थान ने एक बार फिर अपनी गुणवत्ता और प्रदर्शन का मजबूत प्रमाण दिया है। इस शैक्षणिक सत्र में संस्थान की लगभग सभी सीटें भर चुकी हैं। कुल 240 में से 238 सीटों पर प्रवेश हो चुका है, जो छात्रों के बीच संस्थान की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। प्लेसमेंट के क्षेत्र में भी संस्थान ने शानदार प्रदर्शन किया है। अब तक 60 से अधिक छात्रों का विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन हो चुका है, जो संस्थान की उद्योग-उन्मुख शिक्षा प्रणाली को दर्शाता है। संस्थान में अप्रैल माह में कई महत्वपूर्ण आयोजन होने जा रहे हैं:
स्पोर्ट्स इवेंट: 7 एवं 8 अप्रैल,
कोडमंथन (Codemanthan): 9 एवं 10 अप्रैल
मैकेनिकल वर्कशॉप: 22 से 26 अप्रैल, इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने और व्यावहारिक ज्ञान बढ़ाने का अवसर मिलेगा। संस्थान के छात्रों ने GATE 2026 परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिसमें 5 से अधिक छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। संस्थान के वर्तमान संचालक प्रोफेसर डॉ एस के धाकड़ के नेतृत्व में UIT RGPV शिवपुरी लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129