Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: "69वी अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 की प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन के साथ विजयी होकर लौटी आईटीबीपी टीम का शिवपुरी में हुआ भव्य स्वागत"

सोमवार, 6 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। "69वी अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 की प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन के साथ विजयी होकर लौटी आईटीबीपी टीम का शिवपुरी में भव्य स्वागत किया गया।"
आज दिनांक 06.04.2026 को 69 AIPDM 2025-2026 खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजयी होकर लौटी ITBP टीम का शिविर में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। टीम के आगमन पर अधिकारियों एवं जवानों द्वारा उनका उत्साहवर्धन करते हुए तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अभिनंदन किया गया।
69वां अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट (AIPDM) 2026 का आयोजन महाराष्ट्र पुलिस द्वारा अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड के तत्वावधान में दिनांक 29 मार्च से 02 अप्रैल 2026 तक रिकूट पुलिस ट्रेनिंग स्कूल एवं रामदेवबाबा विश्वविद्यालय, नागपुर (महाराष्ट्र) में सफलतापूर्वक किया गया।
भारत-तिब् बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की टीमों ने एंटी-सैबोटाज चेक, कंप्यूटर अवेयरनेस, पुलिस फोटोग्राफी, पुलिस वीडियोग्राफी एवं डॉग प्रतियोगिता सहित विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। सभी टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी क्षमता का परिचय दिया।
कंप्यूटर अवेयरनेस टीम ने विशेष रूप से उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 01 स्वर्ण एवं 03 कांस्य पदक अर्जित किए। विवरण निम्नानुसार है:-
इवेंट-1: कंप्यूटर अवेयरनेस (MCQ टेस्ट) प्रथम स्थान हव०/टेलीकॉम सुनील - स्वर्ण पदक
इवेंट-2: ऑफिस ऑटोमेशन तृतीय स्थान हव०/टेलीकॉम राजन कुमार कांस्य पदक
इवेंट-3: डॉट नेट प्रोग्रामिंग (टीम इवेंट) तृतीय स्थान
हव०/टेलीकॉम अरविंद एवं सीटी/जीडी गोविंद धाकर - कांस्य पदक
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की टीम ने इस प्रतियोगिता में समग्र टीम वर्ग में दूसरा उप विजेता का स् थान हासिल किया है।
इसके अतिरिक्त, आईटीबीपी ने पिछले माह एनसीआरबी में आयोजित चौथे इवेंट "आईटी के माध्यम से पुलिस सशक्तिकरण" (Empowering Police with IT) में सीएपीएफ के मध्य विजेता ट्रॉफी भी प्राप्त की है। यह ट्रॉफी 03 अप्रैल 2026 को नागपुर के पुलिस स्टेडियम में आयोजित समापन समारोह में प्रदान की गई। समग्र रूप से, 69वें AIPDM में आईटीबीपी का प्रदर्शन सराहनीय रहा, जो बल की उत्कृष्टता, तकनीकी दक्षता एवं पेशेवर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम के खिलाड़ियों को उनकी मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत न केवल ITBP के लिए गौरव की बात है, बल्कि यह सभी कार्मिकों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। खिलाड़ियों ने कठिन परिश्रम और टीम भावना का परिचय देते हुए यह सफलता हासिल की है।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान श्री रौशन लाल ठाकुर, उप-महानिरीक्षक एवं श्री राजेश कुमार चौधरी, सेनानी, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही, सभी उपस्थित अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं अन् य कार्मिकों ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। इस अवसर पर इस संस्थान के श्री भरत बालकृष्ण वेरुलकर, द्वितीय कमान, श्री कालुराम मीणा, द्वितीय कमान, श्री तपस राय, द्वितीय कमान, उप सेनानी श्री के. सोलई राज, उप सेनानी श्री जितेन्द्र कुमार प्रजापति, उप सेनानी श्री भुपेन्द्र गुसाई, सहायक सेनानी श्री गिरीश चन्द्र जौशी, सहायक सेनानी श्री रमेश चन्द, सहायक सेनानी श्री धर्मराज व प्रशिक्षण संस्थान के समस्त प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129