Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_डिफरेंट: "पापड़" बोला अबे कहां रखवा गए जो देखो लूटे जा रहा, "पनीर" का भी निकला दम, "हमें तो अपनों ने लूटा गैरों में कहां दम था..", स्वास्थ्य शिविर के आभार कार्यक्रम में द ग्रेट सिंधिया के जाते ही भोजन पर गिद्ध की तरह टूटे लोग, इन्हें कौन समझाए कि इनके लिए ही तो बनाया गया था भोजन तो फिर मल्लयुद्ध की क्या जरूरत थी, vairal video

सोमवार, 6 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। "हमें तो अपनों ने लूटा गैरों में कहां दम था..", किसी ने ये बात भले ही किसी और परिप्रेक्ष्य में कही होगी लेकिन शिवपुरी में रविवार को होटल पीएस में आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर की सफलता के आभार कार्यक्रम में द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए। सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। तय कार्यक्रम के अनुसार कार्यक्रम के अंत में दो स्थान पर भोजन रखा गया। एक गार्डन में तो दूसरा बड़े हॉल के अंदर, खुद सिंधिया जी ने लोगों को भोजन परोसा यहां तक तो ठीक लेकिन उनके होटल से जाते ही पीछे से लोग भोजन पर गिद्ध की तरह टूट पड़े। अब भला इन्हें कौन समझाए कि इनके लिए ही तो बनाया गया था भोजन तो फिर मल्लयुद्ध की क्या जरूरत थी।(देखिए vairal video)
 आखिर पिटवा दी न शिवपुरी वासियों की भद। हम तो कल से ये बात दबाए बैठे थे लेकिन ससुर जिनको भोजन की कहकर बुलाया गया और उन्हें भोजन नहीं मिला तो अंदर की बात तो बाहर आने की ठहरी। खैर किसी मामले में तो शिवपुरी की नाक बचा लो शिवपुरी वालो। 
पापड़ बोला अबे कहां रखवा गए जो देखो लूटे जा रहा, पनीर का भी निकला दम
भोजन में हर चीज लूटी जा रही थी। पापड़ कतरन की हालत भी देखते ही बन रही थी। लोग रिलायंस की याद दिला रहे थे, कर लो दुनिया मुट्ठी में, ये देखकर पापड़ आयोजक को ढूंढ रहे थे उनका कहना था कि हमें कहां फसा डाला। इधर पनीर की दम निकली जा रही थी और रोटी तो छुपी छुपी फिरी फिर भी लोगों से बच नहीं पाई।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129