Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, अतिव्यस्त मार्ग पर जर्जर झुकी डीपी, हादसे को दे रही खुली चुनौती

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर के होटल कमला हेरिटेज के पास स्थित बिजली विभाग की डीपी गंभीर लापरवाही का नमूना बनी हुई है। सड़क किनारे लगी यह डीपी जर्जर हालत में है और झुकी हुई स्थिति में है, साथ ही इसके ऊपर से हाई टेंशन लाइन भी निकल रही हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
रोजाना इस रास्ते से बड़ी संख्या में राहगीर, बाइक सवार और स्थानीय लोग गुजरते हैं, लेकिन इसके बावजूद बिजली विभाग की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह डीपी बेहद खतरनाक बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। बारिश या तेज हवा के दौरान यहां करंट फैलने का खतरा और अधिक बढ़ जाता है, जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता है।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129