Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: गुरूजियों की क्रमोन्नति को लेकर राज्य कर्मचारी संघ ने की बैठक

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। गुरूजियों की क्रमोन्नति को लेकर राज्य कर्मचारी संघ की बैठक सावरकर पार्क में सम्पन्न हुई। इस क्रम में निर्णय लिया गया कि क्रमोन्नति को लेकर 13 अप्रैल को कलेक्टर को ज्ञापन देंगे। अगर क्रम क्रमोन्नति नहीं मिली तो 16 अप्रैल से माधव चौक चौराहे पर आमरण अनशन होगा। गुरूजी शिक्षकों को 12 वर्षीय क्रमोेन्नति का लाभ न मिलने से कर्मचारी जगत में भारी आक्रोष है।
शिवपुरी में गुरूजी शिक्षको को 12 वर्षीय क्रमोन्नति का लाभ 5 वर्ष बीत जाने के बाद भी न मिलने से समूचे शिक्षक कर्मचारी जगत में भारी आक्रोश उत्पन्न हो गया है। गुरूजी शिक्षकों को क्रमोनति का लाभ दिये जाने की मांग को लेकर राज्य कर्मचारी संघकोई ज्ञापन कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को दे चुके हैं लेकिन ज्ञापनों की जू हमारे अधिकारियों पर नहीं पहुंची क्रमोनती को लेकर बैठक गत दिवस सावरकर पार्क में आयोजित हुई। जिसमें शिवपुरी जिले के समस्त ब्लाॅकों से 200 से अधिक गुरूजी शिक्षक उपस्थित हुये। राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा एवं जिला सचिव राज कुमार सरैया ने संयुक्त रूप से बताया कि वर्ष 2008, 2011 और 2014 में गुरूजी से बने संविदा शिक्षकों को आज तक 12 वर्षीय क्रमोन्नति का लाभ विभाग द्वारा  ही दिया गया। यहां गौर करने की बात यह है कि मध्यप्रदेश के 54 जिलों में पूर्व में ही क्रमोन्नति का लाभ गुरूजियों को दिया जा चुका है। इस बैठक में राज्य कर्मचारी संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष हरभजन कौर, भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख फतेह सिंह गुर्जर, जिला कोषाध्यक्ष अशोक वर्मा पटवारी, शासकीय  जिला महामंत्री जितेन्द्र श्रीवास्तव, शिक्षक . संघ के जिला अध्यक्ष  पवन अवस्थी कार्यकारी जिलाध्यक्ष रितु श्रीवास्तव, भा.म.सं. कार्यकारी जिलाध्यक्ष मंजू धाकड़, जिला उपाध्यक्ष अरबिन्द सरैया राजीव पुरोहित,  ब्लाॅक अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ शिवपुरी अजय बाथम, आटो यूनियन अध्यक्ष बनवारी धाकड जय प्रकाश शर्मा, हरगोविन्द रावत, गोपाल व्यास, ल्लाक अध्यक्ष पातीराम पाल, बीरेन्द्र सिंह रावत, कल्याण सिंह जाटव आदि उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राज्य कर्मचारी संघ गुरूजी शिक्षकों की कम्रोन्नति की मांग को लेकर 13 अप्रैल को जिलाधीश शिवपुरी को ज्ञापन देगा। तथा यदि मांग पूरी नही हुई तो 16 अप्रैल से जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा द्वारा गुरूजी शिक्षकों के साथ आमरण अनशन किया जायेगा। जिसकी सम्पूर्ण जबावदारी जिला प्रशासन की होगी तो 8 अप्रैल को टीईटी के विरोध में जिला मुख्यालय शिवपुरी मेंधरना एवं ज्ञापनकार्यक्रम में शिक्षकों से भी अपील की अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिसकसुयक्त मोर्चा के होने वालेआंदोलन को सफल बनाएं और मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघशिक्षक भाइयों के साथ हर समय कंधे से कंधे मिला कर उनके साथ है और रहेंगे।


























कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129