Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: रेलवे क्रॉसिंग से बस स्टैंड तक डेढ़ महीने बंद रहेगा रास्ता, ओवर ब्रिज निर्माण के लिए मरम्मत कार्य शुरू

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर के लोगों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण के चलते रेलवे क्रॉसिंग से बस स्टैंड तक जाने वाला मुख्य मार्ग अब करीब डेढ़ माह के लिए बंद रहेगा। यह फैसला सड़क के मरम्मत एवं निर्माण कार्य को देखते हुए लिया गया है।
कॉन्ट्रैक्टर शुभम ने “धमाका न्यूज शिवपुरी” से बातचीत में बताया कि इस रोड की हालत पुल निर्माण की वजह से काफी समय से खराब थी, जिससे आम नागरिकों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब इसे बेहतर बनाने के लिए व्यापक स्तर पर निर्माण कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। इस दौरान पूरा ट्रैफिक होटल कमला हेरिटेज की ओर से निकलेगा।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129