* अब 18 अप्रैल को भोपाल में सीएम अनुरोध यात्रा
* नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता एवं टीईटी परीक्षा निरस्त करने की मांग
शिवपुरी। अपने आंदोलन के द्वितीय चरण के तहत शिक्षक नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता एवं टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता की समाप्ति की मांग को लेकर अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सावरकर पार्क में एकत्रित हुये। जहां से शिवपुरी विधायक के निज निवास पर पहुॅचकर उन्होने अपनी मांगों को सीएम तक पहुॅचाने एवं समर्थन हेतू ज्ञापन शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन की अनुपस्तिथि में विधयाक प्रतिनिधि व सक्षम जैन को सौंपा। इसके पश्चात् शिक्षक पोहरी विधायक के शिवपुरी कार्यालय पर पहुंचे जहाँ उन्होंने विधायक कैलाश कुशवाह को भी अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। तथा पिछोर में भी संयुक्त मोर्चा द्वारा पिछोर विधयाक प्रीतम सिंह लोधी को ज्ञापन सौंपा गया है।
अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के राज कुमार सरैया, पवन अवस्थी, स्नेह रघुवंशी, सुनील वर्मा, वेद प्रकाश शर्मा,अमरदीप श्रीवास्तव, मनमोहन जाटव, अवधेश श्रीवास्तव, ने संयुक्त रूप से बताया कि संयुक्त मोर्चा के आंदोलन के द्वितीय चरण में नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता एवं टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग को लेकर शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन, एवं पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह,पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी को सीएम तक मांगों को पहुॅचाने एवं समर्थन हेतू ज्ञापन दिया गया है। तथा ब्लाॅक एवं तहसील स्तरीय ज्ञापन के क्रम में पोहरी, कोलारस, पिछोर, करैरा में एसडीएम एवं बदरवास, नरवर, खनियांधाना तहसीलदारों को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा द्वारा सौंपा गया है। अब 18 अप्रैल को अध्यापक शिक्षक अपने आंदोलन के अगले चरण में सीएम अनुरोध यात्रा हेतू भोपाल कूच करेंगे। सभी शिक्षकों से अपने आंदोलन का समर्थन करने व भोपाल चलने की अपील की गई है।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से विपिन पचौरी, अरविन्द्र सरैया, रामकृष्ण रघुवंशी, शरद निगम, संजय जैन, प्रीति शुक्ला, रेखा शाक्यवाल, बंदना गुप्ता, विनीत हिनवार,रजनी जैन, ममता सगर, नूतन जाटव, मोहनी गुप्ता, अर्चना, जमुना देवी, उर्मिला कोली, साधना अरोरा,राजीव विश्वकर्मा, राजी पुरोहित, संदीप शर्मा, लक्ष्मी नारायण, महेश प्रजापति, अतुल श्रीवास्तव, सुरेंद्र शाक्य, भगवान लाल जाटव, विपिन जैन, नरेंद्र महोबिया, सुनील मौर्य आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें