Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: भारतीय जनता पार्टी की कामकाजी बैठक सम्पन्न

रविवार, 12 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* बैठक में विभिन्न योजनायों की समीक्षा की गई 
* अम्बेडकर जयंती को बूथ स्तर पर मनाने का निर्णय लिया 
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी जिला शिवपुरी की कामकाजी बैठक आज भाजपा जिला कार्यालय कोठी नंबर 1 पर भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी श्री नंदकिशोर नापित जी के मुख्य अतिथ्य में एवं जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी श्री नंदकिशोर नापित जी ने कहाँ की भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं भाजपा कार्यकर्त्ता का सम्मान होना चाहिए आज कार्यकर्त्ता  के दम पर ही पूरे देश में भाजपा का परचम लहरा रहा हैं आज जो पार्टी छोड़ कर गए उनका कोई बजूद  नही हैं श्री नापित जी कहा की इस वर्ष को किसान कल्याण वर्ष घोषित किया हैं तो किसानों के हित में कार्य होना चाहिए,आजीवन सहयोग निधि का लक्ष्य भी शीघ्र पूर्ण करें साथ ही 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती भी बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक मनाना हैं 
   भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने अपने जोशीले उद्बोधन में कहा की प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर यह कामकाजी बैठक हों रही हैं इस वैठक में गांव चलो,बस्ती चलो अभियान,पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष महा प्रशिक्षण अभियान,आजीवन सहयोग निधि किसानों के हितो पर पर विस्तृत चर्चा हुई श्री जाटव ने कहा की आज बैठक में भाजपा के सभी देवतुल्य कार्यकर्त्तायों के सहयोग से सभी मण्डलो में प्रशिक्षण वर्ग सफलता के साथ पूर्ण हुए हैं  और 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती को जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक मनाना हैं जिला अध्यक्ष श्री जाटव ने कहाँ की कल दिनांक 13 अप्रैल को जिला कार्यालय पर नारी शक्ति पर भी कार्यक्रम होगा आज की कामकाजी बैठक में  मंच पर जिला प्रभारी श्री नंदकिशोर नापित,जिला अध्यक्ष श्री जसवंत जाटव,पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे,प्रहलाद भारती, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर सिंह रघुवंशी,जिला उपाध्यक्ष नवाब सिंह कुशवाह  HC मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गगन खटीक,किसान मोर्चा के लोकपाल लोधी,जिला उपाध्यक्ष एवं अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम प्रभारी गोपाल पाल, मंचासीन थे आज की बैठक का संचालन जिला महामंत्री के पी परमार ने किया जबकि आजीवन सहयोग निधि की जानकारी महामंत्री लवलेश जैन ने दी,गांव चलो,बस्ती चलो अभियान की जानकारी महामंत्री योगेंद्र रघुवंशी ने बैठक में दी बैठक के अंत में आभार प्रदर्शन जिला कोषाध्यक्ष कपिल तिवारी ने किया आज की कामकाजी बैठक में जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा,पूनम राजोरिया,हेमलता रावत,सालिक राम कुशवाहा भूपेंद्र यादव ,जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन पत्रकार,जिला मंत्री अवतार सिंह गुर्जर,धर्मेंद्र रावत,कार्यालय मंत्री हरिशंकर दुबे,सह कोषाध्यक्ष सोनू कुशवाहा,मंदिर अध्यक्ष गिर्राज शर्मा,महामंत्री रितेश जैन,महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे,पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष संजय कुशवाहा,अनुसूचित जातीमोर्चा अध्यक्ष वीर सिंह सगर,निर्दोष गोयल,प्रशांत राठौर,सहित कई मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहित भाजपा नेता एवं कार्यकर्त्ता बंधु उपस्थित थे।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129