Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: गुड़गांव के लिए निकले इंदौर निवासी तन्मय देशपांडे की बुलेट फिसली, पैर में आई चोट, देखिए video

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी।  शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 10 बजे नेशनल हाईवे-46 (NH-46) पर एक सड़क दुर्घटना  ग्राम बूढ़ाडोंगर के पास हुई। इंदौर निवासी तन्मय देशपांडे अपनी बुलेट (मोटरसाइकिल) से इंदौर से गुड़गांव जा रहे थे। यात्रा के दौरान अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट आई है। घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने हाईवे एंबुलेंस को सूचित किया और घायल को उपचार के लिए उठाकर एम्बुलेंस में बिठाया।
एंबुलेंस टीम ने उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदरवास पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए शिवपुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल उनका उपचार वहीं जारी है। घटना स्थल पर खड़ी बुलेट देखने पर लग रहा है कि बाइक पर अधिक सामान रखा हुआ था जिससे बाइक अनियंत्रित हुई। 













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129