Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: अमर शहीद तात्या टोपे का बलिदान दिवस, शहीद मेला लगा, श्रद्धांजलि सभा हुई, आज कवि सम्मेलन

रविवार, 19 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी, 18 अप्रैल 2026/ अमर शहीद तात्या टोपे के बलिदान दिवस के अवसर पर दो दिवसीय शहीद मेला का आयोजन किया जा रहा है। तात्या टोपे समाधि स्थल पर दो दिवसीय कार्यक्रम रखा गया है। बलिदान दिवस के अवसर पर शनिवार 18 अप्रैल को सुबह तात्या टोपे समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शिवपुरी देवेन्द्र जैन, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा कार्यक्रम में शामिल हुए। 
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर दिग्विजय सिंह सिकरवार ने तात्या टोपे के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान पर प्रकाश डाला। श्रद्धांजलि सभा में तात्या टोपे के वंशज सुभाष टोपे, जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हरवीर रघुवंशी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव मुले  सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, शहर के गणमान्य नागरिक और स्कूली छात्र छात्रा शामिल हुए। इस कार्यक्रम में तात्या टोपे के प्रपौत्र सुभाष टोपे को भी सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद प्रोफेसर दिग्विजय सिंह सिकरवार ने तात्या टोपे के बलिदान को याद करते हुए कहा कि तात्या टोपे ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई है उनके बलिदान को आज हम सभी याद कर रहे हैं। किस प्रकार एक वीर योद्धा ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान दिया इसे याद करते हुए तात्या टोपे के जीवन की कहानी को सभी के समक्ष रखा।
कार्यक्रम में कलेक्टर अर्पित वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि अमर शहीद तात्याटोपे का योगदान इतना बड़ा है कि उन्हें सन् 1859 में उन्हें फांसी दी गई। आशा करता हूं कि हम सभी उन्हें याद रखेंगे। 
श्रद्धांजलि सभा से पहले कार्यक्रम में अतिथियों ने तात्या टोपे की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और ध्वजारोहण किया गया और इस प्रकार दो दिवसीय शहीद मेला का शुभारंभ हुआ। 
प्रभात फेरी निकाली गई
जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा प्रातः पुरानी जिला जेल शिवपुरी से प्रभात फेरी निकाली गई, हाथ में मशाल लेकर जो शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई समाधि स्थल पर समाप्त हुई। जहां प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण और गार्ड ऑफ ऑनर एवं राष्ट्रगान किया गया। तात्या टोपे की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। 
जनसंपर्क एवं शस्त्र प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र
स्वराज संस्थान संचालनालय एवं जिला प्रशासन के समन्वय से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग सहित विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं से संबंधित फ़ोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। सैनिकों से संबंधित अस्त्र-शस्त्र की प्रदर्शनी लगाई गई है। शहर के नागरिक प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं। श्रद्धांजलि सभा के दौरान मुख्य अतिथि सहित गणमान्य नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
आज होगा कवि सम्मेलन का आयोजन
शहीद मेला में 19 अप्रैल (रविवार) को सायं 7 बजे से कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुकेश मौलवा-ओज-इंदौर, डॉ. कविता किरण श्रृंगार-उदयपुर, सुश्री मनु वैशाली-श्रृंगार / गीत-दिल्ली, दिनेश याज्ञनिक ओज रायसेन, मुकेश शाण्डिल्य-हास्य-हरदा, शंभू मनहर-गीतकार-खरगौन, अंजली गुप्ता श्रृंगार-शिवपुरी, हरीश हंगामा-हास्य-चित्तौडगढ़, आशुतोष शर्मा-सब रस-शिवपुरी, आशीष पटेरिया हास्य-शिवपुरी से पधार कर अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129