शिवपुरी। म.प्र परीक्षा बोर्ड द्वारा हाल ही में घोषित कक्षा 10–12 के परीक्षा परिणाम में रंगढ रेनबो स्कूल का इस वर्ष भी श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। कक्षा 12 में 100% विद्यार्थी सफल हुए।
जीव विज्ञान संकाय में काव्या सोनीजिसने कक्षा 10 में स्टेट मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त किया था, इस वर्ष 95.8% अंक प्राप्त कर जिला प्रवीणता सूची में स्थान प्राप्त किया है, प्रवीण राठौर (92.2% ), प्रियांश शर्मा (88.4%), अभिराज दुबे (88%), अलंकृता राठौर (87%) ने दूसरा, तीसरा, चौथा, पांचवां स्थान प्राप्त किया।
गणित संकाय में रुद्र सरैया (91.8%), श्रेयांश बघेल (90%), अश्विना भटनागर (85%), कार्तिकेय शर्मा (84.7%),अनन्या यादव(85%) प्रथम पांच में रहे।
कॉमर्स संकाय में राहुल सिंघल ने 92.6%, नेहा शर्मा ने 89%, ममता कुशवाह ने 87%, हर्ष रजक ने 86.4%, अंबिकेश शर्मा ने 86% अंक प्राप्त किए ।
अर्पित दांगी ने 97%, धर्मेंद्र लोधी ने 95.4%, अनुष्का शर्मा ने 95.4%, हर्षिता गुप्ता ने 94.2%, तनिष्का भटनागर ने 93.4%, ऋषिकांत भारती ने 92.6%, समीक्षा अग्रवाल ने 91.8%, अर्णव जैन ने 91.8% , अवनि विश्वकर्मा ने 90.8% अंक प्राप्त किए ।
इनके अलावा भी अन्य सभी विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
इधर सभी विद्यार्थियों, उनके पालकों विशेषकर माताओं, सभी शिक्षक –शिक्षिकाओं को उनकी मेहनत के लिए विद्यालय संचालक अशोक रंगढ ने बधाई दी एवं सभी विद्यार्थियों को अपने जीवन में आदर्श स्थापित करते हुए मेहनत कर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर एक आदर्श नागरिक बनने का आव्हान किया। विद्यालय विगत अनेक वर्षों से श्रेष्ठ शिक्षण, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की मेहनत से बोर्ड प्रवीणता सूची में स्थान प्राप्त कर रहा है।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें