Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: भारत विकास परिषद, शाखा विवेकानंद शिवपुरी ने वीर तात्या टोपे के बलिदान दिवस पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रविवार, 19 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। अमर बलिदानी और महान क्रांतिकारी तात्या टोपे जी के बलिदान दिवस के पावन अवसर पर आज 18.04.2026 को भारत विकास परिषद, शाखा विवेकानंद, शिवपुरी द्वारा तात्या टोपे जी के बलिदान स्थली पर पहुंचकर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले वीर तात्या टोपे की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शाखा अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह पवैया, ने उनके जीवन और अदम्य साहस को याद करते हुए कहा कि शिवपुरी की यह पावन भूमि उनके बलिदान की साक्षी है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका जीवन आज भी देश के युवाओं के लिए राष्ट्रभक्ति और समर्पण की सबसे बड़ी प्रेरणा है। 
इस अवसर पर भारत विकास परिषद, विवेकानंद शाखा सचिव अमित गोयल, कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह टोंगर, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष युगल गर्ग, संस्थापक अध्यक्ष सीए विजय कुमार गुप्ता, अक्षत बंसल, आकाश गुप्ता, विजेंद्र सिंह दांगी, नितिन मंगल और मोहित बढ़ाया सहित शाखा के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर वीर तात्या टोपे के बताए मार्ग पर चलने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129