Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: शिवपुरी के Eastern Heights Public School का रहा शानदार परिणाम

रविवार, 19 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर के सुप्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान Eastern Heights Public School ने एक बार फिर CBSE बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यालय के लगभग 85 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रमुख विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं—
* 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी:
प्रांजल सोनी – 96%
समर्थ जैन – 95%
कृति अग्रवाल – 93.4%
उत्कर्ष तिवारी – 93%
हितेश बघेल – 92.2%
इशिता सक्सेना – 92.2%
स्वाति जैन – 91.6%
कृतिका खत्री – 91.4%
अध्यात्म श्रीवास्तव – 91%
आकाशी जैन – 90.8%
सक्षम जैन – 90.8%
वैष्णवी अग्रवाल – 90.8%
राशिका अग्रवाल – 90.4%
प्रांजल वर्मा – 90%
आक्रति सिंघल – 90%
विद्यालय संचालक श्री सुबोध अरोरा जी एवं श्रीमती नीलम अरोरा जी और प्राचार्य श्री मनीष गुप्ता जी तथा उप प्राचार्य श्रीमती प्रीति शर्मा जी के साथ - साथ विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने इस उत्कृष्ट परिणाम का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। इस सफलता पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय परिवार की ओर से सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129