#धमाका_बड़ी_खबर: एरावन के तालाब में मिली युवक की क्षत विक्षत लाश, हिंसक हमले में गई जान, टाइग्रेस अटैक नहीं, भालू या मगरमच्छ के हमले की आशंका! पीएम के बाद होगा खुलासा
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के ग्राम एरावन के तालाब में शुक्रवार की सुबह एक युवक की क्षत विक्षत लाश मिली है, जिसकी जान हिंसक हमले में चले जाने की बात कही जा रही है। जानकारों का कहना है कि जिस स्थिति में लाश मिली है उस युवक पर ये तो तय है कि टाइग्रेस अटैक नहीं है, लेकिन भालू या मगरमच्छ के हमले की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। पूरी बात पीएम के बाद साफ हो सकेगी। युवक के कपड़े तालाब किनारे रखे थे, साबुन भी था। जब टाइगर की निगरानी कर रही टीम ने तालाब किनारे कपड़े देखे तो शंका पर वन और पुलिस टीम को सूचना दी। हालाकि कल से लगातार टाइग्रेस की लोकेशन उक्त तालाब से 600 मीटर दूर बनी हुई है। दूसरी बात जिस तरह की बॉडी मिली है वैसा हमला टाइगर नहीं करता है। उक्त युवक उसी ग्राम का 45 साल का आदिवासी बताया जा रहा है। बता दें कि उक्त ग्राम में पिछले दिनों टाइगर ने भैंस पर अटैक किया था जिसके बाद टाइगर का रेस्क्यू कर जंगल ले गए जिसे तीन दिन पहले फिर छोड़ा लेकिन बन टीम उसकी लगातार निगरानी कर रही है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें